बिहार

पटना में नगर निगम चुनाव में 1 बजे तक 30 फिसदी मतदान हुआ

0004 arun पटना में नगर निगम चुनाव में 1 बजे तक 30 फिसदी मतदान हुआ

पटना। रविवार की सुबाह 7 बजे से ही पटना में नगर निगम के 75 वार्डों  के लिए मतदान शुरु हो गया है। सुबह के सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हो रहे है। जिसमें निगम क्षेत्र के रविवार को पटना नगर निगम के 75 वार्डों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इसमें निगम क्षेत्र के 16.65 लाख मतदाता 1008 प्रत्याशियों में से 75 पार्षदों का चयन करेंगे। निगम चुनाव के मैदान में 515 महिलाए व 493 पुरुष शामिल है। मतदान के लिए बूथों पर कतारें लंबी लंबी कतारें नजर आ रही है।

0004 arun पटना में नगर निगम चुनाव में 1 बजे तक 30 फिसदी मतदान हुआ

और इसी दौरान दानापुर के वाल्‍मीचक वार्ड 10 के बूथ 15 व 16 की मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम नहीं  आने पर मतदाता भड़क गए और उन्‍होंने हंगामा करते हुए सड़कों को जाम कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया।

वोटिंग के दौरान की घटनाएं 

वार्ड 62 के बूथ 6 पर ईवीएम खराब। घंटों मतदान को खड़े रहे मतदाता।

वार्ड संख्या 49 के बूथ संख्या 7 पर सवा घंटे बाद शुरु हुआ मतदान। ईवीएम में थी खराबी।
वार्ड 47 में मदरसा सुलेमानी के बूथ 13 का मशीन खराब।

वार्ड संख्या 69 में बूथ संख्या 8 , वार्ड संख्या 70 में बूथ 14 और वार्ड 71 में बूथ 12 पर भी ईवीएम खराब।

पटना के वार्ड 4 के आदर्श मतदान केंद्र में लालू परिवार डालेगा वोट।

वार्ड 27 के बूथ पर डीएम संजय अग्रवाल ने वोट डाला, ईवीएम के साथ ली सेल्‍फी।

वार्ड 43 के बूथ 14 का ईवीएम खराब होने के कारण भाजपा नेजा सुशील मोदी को वोट देने में हुआ विलंब।

वार्ड 4 के आदर्श मतदान केंद्र पर लालू प्रसाद का परिवार डालेगा वोट।

वार्ड 20 के बूथ संख्या 12 पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ई-रिक्‍शा से वोट डालने पहुंचे है।

दानापुर के वाल्‍मीचक वार्ड 10 के बूथ 15 व 16 की मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम नहीं होने से मतदाताओं ने सड़क जाम कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करा।

सुरक्षा के इंतजाम

पटना नगर निगम क्षेत्र को सुरक्षित,शांतिपूर्ण मतदान के लिए आठ सुपर पावर जोन, 33 जोन और 126 सेक्टरों में विभक्त किए गये है। 20 फीसद अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था की भी करी गई है। खराब होने की सूचना मिलते ही उन्हें बदला जाएगा।

सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था की गई है। अफवाह फैलाने वालों को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रतिबद्ध दिख रहा है।

शाम पांच बजे तक जो लोग कतार में होंगे उन्हें वोट देने दिया जाएगा। इसके बाद ईवीएम को सील कर वज्रगृह में रख दिया जाएगा।

Related posts

मस्तान पर कार्रवाई के लिए भाजपा महिलाओं नेताओं ने बांधी काली पट्टी

kumari ashu

बिहार बोर्ड के टॉपर का चिट फंड घोटाला

Arun Prakash

जहानाबाद जेल ब्रेक कांडः आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

kumari ashu