featured देश बिहार राज्य

जानिए: शरद यादव के बाद कौन दो सदस्य होंगे राज्यसभा की सीट के दावेदार

sharad yadav

पटना। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी से तीखे तेवर अपना चुके शरद य़ादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता खत्म हो गई है। जिसके बाद एक बार फिर ये सवाल उठने लगा है कि अब शरद यादव की जगह पार्टी की तरफ से राज्यसभा कौन पहुंचेगा। शरद यादव का कार्यकाल 8 जुलाई 2016 से 7 जुलाई 2022 था। लेकिन अब उनकी सदस्यता खत्म होने के बाद किसी का चुना जाना तय है।

sharad yadav
sharad yadav

बता दें कि शरद यादव की सीट पर राज्यसभा पहुंचने वाले दावेदारों में कई नाम हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस पद के लिए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी और और संजय झा का नाम सबसे उपर है। दोनों को नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है और दोनों पार्टी के लिए हमेशा ही संकटमोचक साबित होते हैं। केसी त्यागी को नीतीश के साथ खुले मंच पर भी साथ देखा जाता है। लेकिन संजय झा हमेशा ही पार्टी के लिए पर्दे के पीछे से काम करते हैं। संजय के बाजेपी में भी कई नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं।

वहीं इससे पहले जुलाई 2016 में भी राज्यसभा की दो सीटों के लिए संजय झा और केसी त्यागी मजबूत दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने शरद यादव और आरसीपी सिंह पर भरोसा जताया था। हालांकि अली अनवर की भी सदस्यस्ता खत्म हुई है लेकिन उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2018 को समाप्त हो रहा है और ऐसे में उनकी सीट पर चुनाव होने की उम्मीद नहीं है। बिहार जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के अलावा अनिल कुमार साहनी और डॉ महेंद्र प्रसाद का भी अप्रैल 2018 में राज्यसभा सीट का कार्यकाल खत्म हो रहा है। क्या पार्टी इन लोगों को दोबारा राज्यसभा भेज पाएगी?

Related posts

बिहार में रेप के खिलाफ बोलना पड़ा मंहगा, वृद्ध पिता की पीट-पीटकर हुई हत्या

Anuradha Singh

15 से 18 साल के बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

Rahul

Uttarakhand News: केदारनाथ मंदिर गर्भ गृह में लगे स्वर्ण को पीतल बताना सनातन संस्कृति का अपमान

Rahul