featured Breaking News देश बिहार राज्य

पटना में लोगों का पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल, कई पुलिसकर्मी घायल

accident in patna पटना में लोगों का पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल, कई पुलिसकर्मी घायल

बिहार। बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके में मंगलवार को पुलिस और लोगों के बीच जमकर झड़प हो गई। यहां पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए गई थी। जिस दौरान पुलिस पर लोगों ने धावा बोल दिया। लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें मीडिया के कुछ लोगों को भी चोट आई है।

accident in patna पटना में लोगों का पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल, कई पुलिसकर्मी घायल
public attack on police

पुलिस यहां पर पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद पहुंची थी। पुलिस यहां पर जेसीबी मशीन के साथ अवैध निर्माण रुकवाने के लिए गई थी लेकिन लोगों को गुस्सा इतना चढ़ चुका था कि लोगों ने जेसीबी मशीन में आग लगा दी। लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया। लोगों ने जानबूझकर महिलाओं को आगे किया जिससे पुलिस भीड़ को संभाल नहीं सकी और पुलिस को मजबूरन बल का इस्तेमाल करना पड़ा।

लोगों का गुस्सा इतना खतनाक था कि लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने करीब 50 राउंड फायरिंग की। फायरिंक के साथ पुलिस ने लाठीचार्ज भी की। लेकिन फिर भी भीड़ को काबू नहीं किया जा सका। लोग फिर भी पुलिस पर पथराव करते रहे जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां पर जमीन खरीदी है और अब वह यहां घर बना रहे हैं।

Related posts

लॉकडाउन में ऐसे वक्त बिता रही शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, इस्टाग्राम फोटो की शेयर

Shubham Gupta

सीएम रावत ने प्रदेश में राजस्व वृद्धि हेतु किये जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक की

Rani Naqvi

इंजीनियर से करोड़ो की कंपनी के मालिक बनने का सफ़र

bharatkhabar