उत्तराखंड

गए थे नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने के लिए लेकिन जंगल में…

uk 3 गए थे नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने के लिए लेकिन जंगल में...

ऋषिकेश। हरियाणा से नीलकंठ मंदिर के दर्शन के लिए आएं यात्रियों का एक दल शनिवार की रात जंगल में रास्ता भटक गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सकुशल जंगल से बाहर निकाला।

uk 3 गए थे नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने के लिए लेकिन जंगल में...

हरियाणा के एक महिला सहित चार यात्रियों का दल नीलकंठ में जलाभिषेक करने के बाद कुछ ही दूरी पर स्थित झिलमिल गुफा देखने के लिए निकला था। रात हो जाने के कारण जंगल में वह रास्ता भटक गए।

घटना की सूचना वन विभाग को मिली। वन विभाग की संयुक्त टीम रेस्क्यू चलाकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उनके पास पहुंची। सभी यात्रियों को जंगल से बाहर निकाला। यात्रियों ने वन विभाग टीम की प्रशंसा की।

Related posts

सीएम रावत ने किया उत्तराखण्ड कॉरपोरेट क्रिकेट लीग-2018 का शुभारम्भ

Rani Naqvi

आत्मनिर्भर भारत में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

Rozy Ali

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 का पूर्ण बजट, जनता को देंगे बड़ी सौगात?

Saurabh