उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को सूचना मिली कि सांडी कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित एक गांव मे सुबह चूल्हे पर दूध गर्म कर रही एक महिला की चोटी किसी ने काट ली है। जिसके बाद महिला इतनी दहशत में आ गई कि वो वही बेहोश होकर गिर पड़ी। वह महिला इतनी ज्यादा डर गई थी कि उसे अस्पताल लेकर जाना पड़ा। जहां डॉक्टरों ने महिला का उपचार छुट्टी दे दी। डॉक्टरों की माने तो महिला की चोटी से बाल कटे हुए थे। जिस कारण महिला दहशत में आकर बेहोश हो गई थी।
मामला सांडी थाना क्षेत्र के गांव नॉनखारा का है। जहां रहने वाले मनोज कुमार की पत्नी विमला सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच पीछे से किसी ने आकर विमला की चोटी से बाल काट लिए। विमला की चीख सुनकर घर के बाहर बैठे परिजन जब अंदर पहुंचे तो विमला बेहोश पड़ी थी। और उसकी चोटी से काटे हुए बाल उसके पास में पड़े हुए थे। जिसके बाद विमला इतनी दहशत में थी कि उसको अस्पताल में ले जाना पड़ा।
पीड़िता के अनुसार उसके पीछे से हवा जैसी आई और जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उसकी चोटी पकड़कर किसी ने खीच ली और उसकी चोटी से बाल काट लिए। जिसके बाद पीड़िता को कुछ याद नही है। चोटी काटे जाने की खबर के बाद आसपास के गांवों तक मे इतनी दहशत फैल गई कि सभी ग्रमीण यही जनना चाहते थे आखिर वो कौन है जो महिलाओं की चोटी काट रहा है। इससे पहले भी दिल्ली समेत कई जगहों पर चोटी कटने की घटना सामने आ चुकी है।