September 8, 2024 7:26 am
featured यूपी

लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ लड़ेगी कांग्रेस: अजय कुमार ‘लल्‍लू’  

लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ लड़ेगी कांग्रेस: अजय कुमार ‘लल्‍लू’  

लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘देश की आजादी के महानायक थे पंडित नेहरू’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्‍लू’ ने कहा कि, युग पुरुष, संविधान के रचयिता, देश के यशस्वी प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। पं. नेहरू ने  देश की आजादी के लिए नौ साल जेल में बिताने का काम किया था। वे आजादी के नायक के रूप के बनकर उभरने वाले महान नेता था।

‘पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करना गर्व की बात’

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि, देश का डंका पूरे विश्व में बजाने वाले यशस्‍वी पुरुष पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अप्रित करना हमारे लिए गर्व की बात है।  संविधान को बचाने के लिए, देश की जनता के अधिकारों को बचाने के लिए पं. नेहरू ने जो संघर्ष किया, उसे आजीवन भुलाया नहीं जा सकता।

up congress लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ लड़ेगी कांग्रेस: अजय कुमार ‘लल्‍लू’  

 

कांग्रेसियों ने लिया संकल्प

अजय कुमार ‘लल्‍लू’ ने कहा कि, वर्तमान समय में पं. नेहरू के पद चिन्हों पर चलने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश और जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ने पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर संकल्प लिया है कि हम इस संघर्ष में साथ खड़े होकर देश के विनाशकारी, संविधान व लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे।

Related posts

पीएम के साथ 80 मिनट की हुई इस मुलाकात में जानें क्या रहा खास? यहां पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

विक्टोरिया पार्क में वाहन व प्रपत्रों को समय से भेजें स्कूल प्रबंधक-अनिल ढींगरा

bharatkhabar

हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 3 हाईवे सहित 500 सड़कें बंद

Rahul