featured Breaking News देश राज्य

राम रहीम की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, हत्या के 2 मामलों में आज सुनवाई

ram rahim 2 6 राम रहीम की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, हत्या के 2 मामलों में आज सुनवाई

राम रहीम पर साध्वियों के यौन शोषण के अलावा हत्या का भी मुकदमा दर्ज है। साध्वियों के यौन शोषण के आरोप में उसे 20 साल की सजा तो मिल गई लेकिन हत्या के आरोप के लिए राम रहीम पर शुक्रवार को कार्रवाई की जाएगी। राम रहीम पर पत्रकार छत्रपति की हत्या का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर शुक्रवार को अंतिम बहस होने वाली है।

ram rahim 2 6 राम रहीम की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, हत्या के 2 मामलों में आज सुनवाई
ram rahim

राम रहीम पर डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह तथा पत्रकार छत्रपति ही हत्या मामले में सुनवाई होने वाली है। राम रहीम की पेशी सीबीआई की विशेष अदालत पंचकूला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। पिछली बार मची तबाही को ध्यान में रखकर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है। दोनों हत्या मामले में सुनवाई के लिए राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह के फिर से बयान देने की याचिका पर कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।

राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने उसके खिलाफ फिस से बयान देने की बात कही थी। पत्रकार हत्या मामले में राम रहीम के खिलाफ अंतिम बहस होगी। इस दौरान गवाहों के बयान भी पढ़े जाएंगे। वही रणजीत सिंह हत्या मामले में शुक्रवार दोपहर के वक्त तक सुनवाई शुरु होने के आसार हैं। वही हत्या मामला सिद्ध होने के बाद राम रहीम की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किए जाएगा। उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की जाएगी। वही पुलिस ने इस दौरान स्थिति संभालने के लिए पूरी व्यवस्था की हुई है।

Related posts

जानिए: रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर दोनों पक्षों ने रखी कौन-कौन सी दलीलें

Rani Naqvi

उत्तराखंड में 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

Samar Khan

उत्तर प्रदेश में कोरोना पर काबू, 69 जिलों में नहीं मिला एक भी केस, अब सिर्फ 85 लोग संक्रमित

Saurabh