नई दिल्ली। बिग बॉस 11 का फिनाले नजदीक है और फैंस के लिए ये शो और मसाला पेश कर रहा है। हर एक दिन ये शो और दिलचस्प होता जा रहा है। भारत में इस शो पर चाहे जितने भी मजाक किए गए हों, लेकिन भारतीयों को ये शो बहुत पसंद है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि हमारे पड़ोसियों को ये शो बहुत रास आ रहा है।
गूगल सर्च के रिजल्ट में पाया गया कि बिग बॉस को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। गूगल पर बिग बॉस सर्च करने वाली टॉप पांच कंट्रीज की लिस्ट में भारत नहीं है। सबसे हैरान करने वाली बात ये ही कि जहां भारत इस शो को सर्च करने में बहुत पीछे हैं तो पाकिसतान इसमें टॉप पर है। भाभीजी यानी शिल्पा शिंदे भी सर्च में नंबर वन पर हैं।
इस शो को सर्च करने की लिस्ट में पाकिसतान टॉपर है। नेपाल दूसरे नंबर पर है वहीं भारत 9वें नंबर पर है।पाकिस्तान में बिग बॉस शो को 6 जगहों पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है जिसमें बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब के अलावा इस्लामाबाद और आजाद जम्मू-कश्मीर का कुछ हिस्सा भी है।गूगल सर्च में हिना खान शिल्पा को भी पीछे करती नजर आ रहीं हैं।