दुनिया

पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख की गीदड़ भभकी, कहा पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार

Sohel amaan पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख की गीदड़ भभकी, कहा पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एयर चीफ ऑफ स्टाफ, एयर चीफ मार्शल सोहेल अमान ने गुरुवार को कहा कि देश की सशस्त्र सेना भारत को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के साथ गोलाबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के एक दिन बाद कराची में इंटरनेशनल डिफेंस एक्जीबिशन एंड सेमिनार (आईडीईएएस) में उन्होंने कहा, वह भारत को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी सेना के पास युद्ध का अनुभव है और उनकी सेना किसी भी चुनौती को लेकर तैयार है।

sohel-amaan                                                                                                                                                                                                                                            वायुसेना प्रमुख ने भारत से कश्मीर मुद्दे के समाधान का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें (भारत को) सिद्धांत के मुद्दों पर बोलना चाहिए और हमारे संबंधों में सुधार आएगा। नियंत्रण रेखा पर लगातार झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख का बयान सामने आया है। वायुसेना प्रमुख ने कहा है कि पाकिस्तान किसी भी तरह से युद्ध नहीं चाहता है लेकिन उसपर दबाव बनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जाता रहा है, हाल ही में पाक की तरफ से जम्मू के माछिल सेक्टर में घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें भारत के तीन जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी, सबसे बड़ी बात शहीद एक जवान के शव के साथ पाकिस्तान की सेना ने बर्बरता भी की।

Related posts

Russia Ukraine War: दुखद! रूस हमले में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Neetu Rajbhar

पंजाब बॉर्डर पर 2 घुसपैठिए ढेर, 20 हजार की पाकिस्तानी करेंसी जब्त

Pradeep sharma

शाहिद खकान अब्बासी सैन्य हेलिकॉप्टर उड़ाने वाले पाक के पहले प्रमुख बने

Rani Naqvi