देश दुनिया

पाक ने की गोलीबारी, बीएसएफ का एक जवान शहीद

BSF jawan martyr

जम्मू। जम्मू संभाग के सांबा सेक्टर की अतंरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चल्याड़ी पोस्ट पर पाक द्वारा की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान बीएसएफ की 173वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल जसपाल सिंह के रूप में हुई है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। शुक्रवार दोपहर पाक रेंजरों ने साम्बा सेक्टर की चल्याड़ी पोस्ट को निशाना बनाकर तीन मोर्टार शैल दागे व गोलीबारी शुरू कर दी।

BSF jawan martyr
BSF jawan martyr

बता दें कि इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत साम्बा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। भारतीय जवान भी पाक गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गोलीबारी के कारण डर के माहौल में रह रहे लोगों ने अपने घरों से पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को पाक द्वारा की गई गोलीबारी में भी बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।

Related posts

इतना सब होने के बाद भी अस्पताल को नहीं मिला ऑक्सीजन सप्लाई टेंडर

Pradeep sharma

राहुल गांधी एक बार शाखा में आएं, तभी देश की आत्मा का ज्ञान होगा: आरएसएस प्रवक्ता

mahesh yadav

दुनिया भर में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण

Ravi Kumar