मनोरंजन

एक बार फिर कोर्ट के चक्कर में फंसे मुन्ना भाई

sanjay dutt एक बार फिर कोर्ट के चक्कर में फंसे मुन्ना भाई

मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर संजय दत्त एक बार फिर कोर्ट के चक्कर में फंस गए हैं। संजय दत्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। बता दें की इस बार संजय दत्त के खिलाफ ये वारंट शकील नूरानी को धमकी दिए जाने के मामले में जारी किया गया है। इस मामले में मुंबई की एक अदालत ने संजय के खिलाफ वारंट जारी किया है। हालांकि 4 साल पहले भी कोर्ट ने इस मामले में संजय के खिलाफ वारंट जारी किया था।

sanjay dutt एक बार फिर कोर्ट के चक्कर में फंसे मुन्ना भाई

दरअसल, नूरानी को धमकी देने का मामला 15 साल पलहे का है। बता दें की साल 2002 में शकील नूरानी ने जान की बाजी नाम की एक फिल्म के लिए एक्टर संजय दत्त को साइन किया था और साइनिंग अमाउंट के तौर पर 50 लाख भी दिए थे। लेकिन संजय ने फिल्म को बीज में ही छोड़ दिया था।

संजय के इस फिल्म को छोड़ देने की वजह से निर्माता शकील नूरानी को करीब 5 करोड़ का नुकसान हुआ था। इस वजह से नूरानी संजय से काफी नाराज थे, लेकिन इसके बाद जब नूरानी ने संजय से बात की तो संजय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और नूरानी ने संजय के खिलाफ केस कर दिया।

बता दें की नूरानी ने संजय के खिलाफ जान से मार देने की धमकी का आरोप और अंडरवर्ल्ड से भी जान से मार दिए जाने की धमकी का आरोप लगातो हुओ केस दर्ज किया था। इस केस के चलते 2013 में अंधेरी के मेट्रोपोलिटियन कोर्ट ने संजय के खिलाफ वारंट जारी किया था।

कई सालों से चल रहे इस मामले में अदालत ने संजय को 15 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया था, लेकिन संजय पेशी के लिए नहीं पहुंचे। इस कारण अदालत ने एक बार फिर संजय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

हालांकि अभी तक इस मामले पर संजय की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बता दें की संजय आजकल अपनी कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग में बिजी है।

Related posts

नोरा फतेही ने शेयर की बिकीनी में तस्वीर, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ, वरुण धवन ने भी किया कॉमेंट

Rahul

CBSE बोर्ड ने लगाई स्कूलों में बिना इजाजत फोन ले जाने पर रोक

Rani Naqvi

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए राजकुमार राव स्त्री, तोड़े ये रिकॉर्ड

mohini kushwaha