उत्तराखंड

केदारपुरी में एक बार फिर उमड़ा यात्रियों का सैलाब,व्यपारियों के लिए अच्छे दिन

0006 arun केदारपुरी में एक बार फिर उमड़ा यात्रियों का सैलाब,व्यपारियों के लिए अच्छे दिन

रुद्रप्रयाग। केदारपुरी में आपदा के बाद अब फिर से यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है और सिर्फ एक महिने के अंतराल में 2.88 लाख यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इससे न ही केवल बदरी-केदार मंदिर समिति का खजाना बढ़ रहा है, बल्कि यात्रा रूट के पर बैठे व्यापारियों के भी अच्छे दिन लौट आए हैं।

0006 arun केदारपुरी में एक बार फिर उमड़ा यात्रियों का सैलाब,व्यपारियों के लिए अच्छे दिन

 

तीन मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे,लेकिन पहले दिन से धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ने लग गया है। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ती चली जा रही है, और एक महीने के बीच में ही यात्रियों का आंकड़ा 2.88 लाख पहुंच गया है। इससे यात्रा के पड़ाव से जुड़े व्यापारियों के चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे  हैं।

 

खास बात ये है की पैदल मार्ग के साथ ही हेली सेवाओं से भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी 6 हजार से ज्यादा  यात्री केदारपुरी पहुंचे। इनमें 3441 पुरुष, 3271 महिलाएं व 228 बच्चे हैं। गौरीकुंड से पांच हजार से अधिक यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।

 

 

Related posts

हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार

Pradeep sharma

विराट-अनुष्का की होने वाली है सगाई, जया संग पहुंचे अमिताभ

kumari ashu

देहरादून की वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं विराट-अनुष्का

kumari ashu