मनोरंजन

OMG! सगाई करने जा रहें हैं रणवीर-दीपिका, इस साल कर सकते हैं शादी

ranve OMG! सगाई करने जा रहें हैं रणवीर-दीपिका, इस साल कर सकते हैं शादी

नई दिल्ली। अभी लोग विराट और अनुष्का की शादी से लगे खुशनुमा झटके से उबर भी नहीं पा रहें हैं और बॉलीवुड में एक और जोड़ी शादी के बंधन में बंधने की कोशिश कर रही है। खबर है कि बॉलीवुड की टॉप क्लास जोड़ी रणवीर-दीपिका इस साल शादी कर सकते हैं।चर्चा हो रही है कि इस साल दीपिका के बर्थडे पर दोनों सगाई कर सकते हैं।

 

ranve OMG! सगाई करने जा रहें हैं रणवीर-दीपिका, इस साल कर सकते हैं शादी

5 जनवरी को शांति गर्ल का हैप्पी बर्थडे है। खबरों के अनुसार दीपिका रणवीर सिंह के साथ जश्न मनाने के लिए श्रीलंका में है। उम्मीद जताई जा रही है कि अनुष्का और विराट की तरह भी ये कपल चोरी-छिपे सगाी कर सकते हैं। गौरतलब है कि विरुष्का की वेडिंग चेट भी श्रीलंका के ट्रिप पर ही फाइनल हुई थी।

बॉलीवुड की ये हॉट एंड हैपनिंग जोड़ी पांच साल से एक साथ हैं। कभी-कभी इनके ब्रेकअप की भी खबरें आईं, लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। इनकी साथ में की गई फिल्में सुपरहिट रही हैं। हाल ही में दोनो कि फिल्म पद्मावती अटकी पड़ी है और इसके जल्द रिलीज के आसार हैं।

दीपिका का नाम एक वक्त रणबीर कपूर से जुड़ा था और लगता था ये कपल कभी अलग नहीं होगा, लेकिन दीपिका और रणबीर के बीच बात कुछ जम नहीं पाई। वहीं रणवीर का नाम अनुष्का के साथ जुड़ा पर जल्द ही ब्रेकअप हो गया। अब अनुष्का मिसेज कोहली बन चुकी हैं और दीपिका भी जल्द से जल्द मिसेज सिंह बन जाएंगी। अगर ये शादी होती है तो ये इस साल की सबसे बड़ी शादी होगी।

Related posts

देर रात ईशान-जाह्नवी ने किया ऐसा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

mohini kushwaha

युवराज की शादी का संगीत कोरियोग्राफ करना चाहती हैं फराह

Anuradha Singh

‘आशिकी गर्ल’ को किसने कहा चिरकुट

kumari ashu