उत्तराखंड featured देश राज्य

अचल कुमार जोति की जगह लेंगे उत्तराखंड के ओम प्रकाश रावत, बनेंगे अगले चुनाव आयुक्त

om prakash rawat

देहरादन। उत्तराखंड के ओम प्रकाश रावत अगले मुख्य चुनाव अयुक्त चुने गए हैं। वो 23 दनवरी को वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति की जगह लेंगे। इसके साथ ही पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाया गया है। बीते रविवार को कानून मंत्रालय ने बताया कि रावत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22वां मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया है। वह 23 जनवरी को पदभार संभालेंगे।

om prakash rawat
om prakash rawat

बता दें कि रावत मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। साल 2015 में बिहार चुनाव से पहले उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह केंद्र में सचिव थे। रावत 31 दिसंबर, 2013 को केंद्र सरकार में सचिव पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के साथ भी काम किया है।

साथ वो वह 2004 से 2006 तक रावत मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की सरकार में प्रधान सचिव थे। साल 1953 में जन्मे रावत ने ब्रिटेन से एमएससी की पढ़ाई की है। गौरतलब है कि अचल कुमार जोति ने नसीम जैदी के रिटायर होने के बाद यह पदभार संभाला था और अब उनके बाद इस पद को उत्तराखंड के ओम प्रकाश रावत संभालने वाले हैं।

Related posts

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी से मिले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, उत्तराखंड के बने ब्रांड एंबेसडर

Rahul

गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, क्या पट पाएंगे पाटीदार ?

Pradeep sharma

आवास पर झंडा फहराकर सीएम योगी ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

Nitin Gupta