featured Breaking News देश राज्य

त्राल ग्रेनेड हमला: मीडिया के सामने भावुक हुए नईम अख्तर, ‘आतंकी इस्लाम के दुश्मन हैं’

nyeem akhtar त्राल ग्रेनेड हमला: मीडिया के सामने भावुक हुए नईम अख्तर, 'आतंकी इस्लाम के दुश्मन हैं'

इन दिनों घाटी में बेहद ही तनाव का माहौल बना हुआ है। आए दिन आतंकी हमलों के कारण लोगों में काफी दहशत का माहौल है। लेकिन आतंकी अपनी घटिया हकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में आतंकियों ने गुरुवार को ग्रेनेड से हमला कर दिया। आतंकियों ने मंत्री के काफिले को अपने निशाने पर लिया। आतंकियों ने मंत्री नईम अख्तर के काफिले को अपने निशाने पर लिया। इस घटना में मंत्री जी को कुछ नहीं हुआ।

nyeem akhtar त्राल ग्रेनेड हमला: मीडिया के सामने भावुक हुए नईम अख्तर, 'आतंकी इस्लाम के दुश्मन हैं'
nyeem akhtar

वही इस घटना के बाद पी डब्लु डी मिनिस्टर नईम अख्तर ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करने के दौरान वह काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब वह त्राल के बाजार में पहुंचे तो उनके काफिले पर ग्रेनेड हमला कर दिया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह अपनी जिंगदी में इसे कभी नहीं भूल सकते हैं। नईम अख्तर ने कहा कि आतंकी इस्लाम का दुश्मन था और हमले के वक्त सुरक्षाबलों ने काफी संयम दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमें आत्मनिरीक्षण की जरूरत है।

आतंकियों द्वारा किया गया यह हमला इतना ज्यादा घातक था कि इसमें 14 जवानों समेत 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पूरी वारदात जम्मू-कश्मीर के त्राल सेक्टर की है। आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। गौरतलब है कि आए दिन घाटी में आतंकी अपनी घटिया हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

पाक ने बीती रात एक बार फिर जम्मू के अरनिया सेक्टर में अतंरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। सीमा पर सुरक्षा बल ने इसकी पुष्टी करते हुए कहा कि बीती रात पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से फायरिंग की गई। इससे पहले भी पाक ने बीते सोमवार को भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी। पुलिस का कहना है कि पाक सैनिकों ने अरनिया उपक्षेत्र में भारतीय चौकियों पर 81 एमएम के मोर्टार और साथ ही छोटे हथियारों से हमला किया था।

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों में महिला मतदाताओं की तादात ज्यादा, पार्टियों बना रहीं लुभाने की रणनीति

Trinath Mishra

उत्तराखंड: राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ता की पुलिस के साथ झड़प, 8 लोग जख्मी

Rahul

मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की होने की मिली सूचना, विमान की चेकिंग जारी

Nitin Gupta