दुनिया

ट्रंप की चेतावनी के बाद उत्तर कोरिया ने दागी समुंद्र में तीन मिसाइल: अमेरिका

north korea, fir, Ballistic missile, sea, usa, Donald trump

वॉशिंगठन। उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है उसने एक बार फिर कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुंद्र में 3 बैलिस्टिक मिसाइल दागी। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए गए हाल ही में संकेतों के बाद भी लगातार मिसाइल परिक्षण इसलिए किए जा रहे हैं कि प्योंगयांग के लगातार बढ़ रहे परमाणु हथियार कार्यक्रमों को रोकने के लिए समझौता किया जा सकता है।

 north korea, fir, Ballistic missile, sea, usa, Donald trump
north korea fir Ballistic missile

वहीं अमेरिका के कमांडों का कहना है कि ये मिसाइल कम क्षमता वाली लगती है। पहली और दूसरी तो उड़ान भरने में ही असफल रही और तीसरी में वक्त से पहले विस्फोट हो गया। कोरिया ने चेतावनी दी थी कि अगर उसे उकसाया गया तो वो गुआम को अपना निशाना बनाएगा।

बता दें कि व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव का कहना है कि ट्रंप को इसके बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही हमने स्थिति पर भी नजर बनाई हुई है। इससे पहले हुए मिसाइल परिक्षण के बाद ट्रंप ने कोरिया को कड़ी चेतावनी दी थी। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस हफ्ते संकेत दिए हैं कि कोरिया के साथ परमाणु हथियारों को लेकर समझौता हो सकता है। ट्रंप की ये टिप्पणी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के उस बयान के बाद आई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरिया शासन की ओर से संयम देखा गया है। जो पहले नहीं देखा गया।

Related posts

अलगाववादियों की बढ़ी मुश्किलें, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Pradeep sharma

बढ़ती जा रही डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें, पॉर्न स्टार से जुड़े केस में लगे 34 आरोप

Rahul

चीन ने उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण के कारण आए भूंकप को नकारा

Rani Naqvi