बिहार

सीबीआई रेड पर नीतीश ने की समीक्षा बैठक

Yogi 21 सीबीआई रेड पर नीतीश ने की समीक्षा बैठक

पटना। बिहार में सत्तारुढ़ महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 12 ठिकानों पर सुबह से चल रही सीबीआई की रेड को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की।

Yogi 21 सीबीआई रेड पर नीतीश ने की समीक्षा बैठक

नालंदा जिले के राजगीर प्रवास पर गए नीतीश कुमार ने सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों को राजगीर तलब किया। नीतीश कुमार के आदेश पर राज्य के मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी राजगीर पहुंचे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और अपने अधिकारियों को परिस्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा। उल्लेखनीय है कि बेनामी संपत्ति अर्जित करने और अपने रेल मंत्रित्वकाल में लालू प्रसाद यादव पर टेंडर में धांधली करने के आरोप में शुक्रवार की सुबह से ही उनके 12 विभिन्न ठिकानों पर सीबीआई की रेड जारी है।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार राजगीर से ही सभी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।

बिहार में लालू यादव की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन कोई ना कोई नया वाक्या लालू प्रसाद यादव से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। जिससे लालू प्रसाद यादव को आए दिन विवादों के कटघरे में खड़ा होना पड़ रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से लालू से जुड़ा हुआ एक बहुत ही बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई टीम पहुंची है। सीबीआई टीम की तलाशी जारी है। सीबीआई की टीम इसके अलावा आईआरसीटीसी के पूर्व एमडी के घर की भी तलाशी ले रही है। शुक्रवार को बेनामी संपत्ति मामले में घिरे लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार का एक नया मामला दर्ज किया है।

Related posts

OMG बुजुर्ग के ऊपर से गुजरी ट्रेन बचा बुजुर्ग :पटना

Arun Prakash

लोकसभा सीटों के बंटवारे पर जेडीयू का भाजपा को संदेश, कहा जमीनी हकीकत को देखकर करें फैसला

Ankit Tripathi

नालंदा में बस के पलटने से हुई 5 लोगों की मौत, 22 घायल

Anuradha Singh