featured देश बिहार

तेजस्वी का सीएम पर वार, ‘नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार’

nitish tejaswi 1 तेजस्वी का सीएम पर वार, 'नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार'

बिहार। आरजेडी का साथ छोड़ कर बीजेपी का दामन थामने वाले नीतीश कुमार के खिलाफ आए दिन आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जनादेश अपमान यात्रा पर निकले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव का कहना है कि सीएम नीतीश ने कहा था कि ‘मिट्टी में मिल जाउंगा लेकिन बीजेपी में नहीं जाउंगा’ अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

nitish tejaswi 1 तेजस्वी का सीएम पर वार, 'नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार'
nitish kumar attack on nitish kumar

तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार केंद्र के साथ मिलकर उनके परिवार पर छापेमारी करा रहे हैं। समस्तीपुर में तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जनता के साथ धोखा किया है और जनता से धोखा करने के बाद वह बीजेपी से मिल गए हैं। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को पहले से ही बीजेपी में जाना था और इसके लिए बस वह एक बहाने की तलाश कर रहे थे।

सीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार अब सत्ता के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने भीष्म पितामह से नीतीश कुमार की तुलना करते हुए कहा है कि सीएम नीतीश कुमार अब नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। तेजस्वी यादव ने सीएम पर जनता से धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य की जनता ने नीतीश कुमार को वोट नहीं दिया था, जनता ने गठबंधन को वोट दिया था। तेजस्वी यादव ने आगे कहा है कि नीतीश कुमार ने उन लोगों से हाथ मिलाया है जिनके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी थी।

 

Related posts

आज से संसद का मॉनसून सत्र, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष वार करने को तैयार

pratiyush chaubey

दीपिका ने की अपने सोशल मीडिया अकाउंट की सफाई, फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं

Aman Sharma

किसानों ने एक स्वर में कहा ‘दिल्ली चलो’, पढ़ें-आखिर क्या है किसानों की मांगें

Hemant Jaiman