बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर दुख जताया है। इसके साथ उन्होंने जयललिता के निधन पर बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी का निधन दुखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित.
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 5, 2016
जयललिता के निधन को नीतीश कुमार ने दुखद बताते हुए कहा, “तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी का निधन दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित।” जयललिता के निधन को लेकर बिहार में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इसके अलावा राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश के गरीबों के हक के लिए लड़ने वाली मजबूत नेता की कमी खलेगी।
बिहार के कई अन्य पार्टी के नेताओं ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया है। बता दें कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया।