featured देश यूपी

कहीं शादी के जोड़े में पहुंची दुल्हन तो कहीं व्हील चेयर से पहुंचे लोग

bride vote कहीं शादी के जोड़े में पहुंची दुल्हन तो कहीं व्हील चेयर से पहुंचे लोग

उन्नाव। यूपी की सियासत में आज का दिन काफी मायनों से अहम है एक ओर जहां विधानसभा चुनाव के तीसरे तरण का मतदान हो रहा है तो वहीं 826 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा। सुबह से ही वोटिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतारें दिखाई दे रही है साथ ही वो मताधिकार करने के लिए काफी उत्साहित भी है। पिछले दो चरणों की तरह इस चरण में जागरुक वोटर होने की दो अलग ही तस्वीर सामने आई एक ओर नव विवाहित जोड़े ने उन्नाव में वोट डाला तो वहीं दूसरी तरफ अस्पताल से घर लौटे कर्नल ने लखनऊ में वोट डाला।

bride vote कहीं शादी के जोड़े में पहुंची दुल्हन तो कहीं व्हील चेयर से पहुंचे लोग

पहले मतदान फिर जलपान की तर्ज पर उन्नाव में शादी के जोड़े में नव विवाहिता अपने पति के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालने आई तो वहीं लखनऊ कैंट में कर्नल अजीत सिंह ने जागरुक मतदाता की एक मिसाल कायम की। कर्नल व्हील चेयर पर बैठकर पोलिंग बूथ में पहुंचे और मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बता दें कि आज 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों पर वोट डाला जा रहा है और 11 बजे तक 29% वोटिंग हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है वोटिंग का आकड़ा तीसरे चरण में 70 फीसदी तक पहुंच सकता है। पहले चरण में 64 और दूसरे में करीबन 74 फीसदी दर्ज की गई थी। फर्रुखाबाद,हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर वोट जाला डाला जा रहा है।

Related posts

कानपुर सड़क हादसाः अब तक 17 लोगों की मौत, CM और PMO ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Shailendra Singh

देश में घुसपैठ कर रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ सुनील भराला ने की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

piyush shukla

भूमि पूजन से पहले राम जन्मभूमि के पुजारी का कोरोना पॉजिटिव

Ravi Kumar