मनोरंजन

‘मेरी प्यारी बिंदू’ में दिखेगा परिनीति का ये नया टैलेंट…

pari 'मेरी प्यारी बिंदू' में दिखेगा परिनीति का ये नया टैलेंट...

मुंबई। यशराज के बैनर में बन रही फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में हीरोइन का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में परिणिति चोपड़ा पहली बार अपनी आवाज का जादू भी जगाएंगी। बतौर गायिका परिणीति चोपड़ा का इस फिल्म के लिए गाया गाना मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। माना के हम यार नहीं… गाने को परिणीति ने आवाज दी है। इस गाने को लेकर वो काफी रोमांचित हैं और कहती हैं कि ये उनका सपना पूरा होने जैसा है।

 

Its outttt guysss!!!!!! https://youtu.be/k4R39ofX-CQ Also link in my Bio!!

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

परिणीति का इरादा अपने गानों की एक प्राइवेट एलबम लाने का भी है, लेकिन वे पहले मेरी प्यारी बिंदू में अपने गाने को लेकर पब्लिक का रिस्पॉन्स देखना चाहती हैं। परिणीति का एक और सपना किसी गाने में अपनी कजिन सिस्टर प्रियंका के साथ गाने का है। प्रियंका भी सिंगर हैं और कई मौकों पर वे अपनी गायिकी दिखा चुकी हैं।

बतौर निर्माता अपनी मराठी फिल्म के लिए भी उन्होंने गाया था। परिणीति को उस दिन का इंतजार है, जब वो और प्रियंका किसी गाने को साथ में गाएंगी। उनका कहना है कि उका और प्रियंका का तालमेल काफी अच्छा है और वो सहजता से एक साथ काम कर सकता हैं। बता दें कि परिणिति ने बाॅलीवुड में फिल्म ”इशकजादे” से कदम रखा था जो कि बाॅक्स आॅफिस पर एक बहुत बड़ी हिट थी।

Related posts

क्वांटिको विवाद पर प्रियंका ने कहा माफ कर दो, भारतीय होने पर गर्व

mohini kushwaha

लो आ गई आपकी ‘अनारकली आराबाई’… कुछ ऐसे किया इश्क वाला आदाब

shipra saxena