मुंबई। आगामी छह फरवरी से जीटीवी पर एक नया शो शुरू होने जा रहा है। ‘बिन कुछ कहे’ नाम के इस शो में शामता अंचन और समीर अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
शो की कहानी एक पंजाबी परिवार पर है, जिसमें एक मां अपनी तीन बेटियों की परवरिश में अपना सब कुछ दांव पर लगा देती है। राजश्री ओझा की प्रोडक्शन कंपनी इस सीरियल का निर्माण कर रही है। ये शो छह फरवरी से हर शाम को 6.30 बजे टेलीकास्ट होगा।