मनोरंजन

प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंची नेहा धुपिया, कार का हुआ एक्सीडेंट

bollywood, neha dhoopia, car accident, chandigarh, selfie

नई दिल्ली। नेहा धुपिया चंड़ीगढ़ अपने शो नो फिल्टर नेहा के सीजन-2 के लिए पहुंचा थी। जहां उनका एक्सीडेंट हो गया। जिस वक्त नेहा का एक्सीडेंट हुआ उस वक्त वो मुंबई जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट जा रही थी। नेहा के एक्सीडेंट की वजह से वहां लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा जिसकी वजह से नेहा वहीं फंस गई। हालांकि नेहा या उनकी टीम को इस एक्सीडंट में कोई गंभीर चोट नहीं लगी। घटना के बाद नेहा काफी सदमें आ गई। एक्सीडेंट की वजह से नेहा को कंधे में दर्द की शिकायत है।

bollywood, neha dhoopia, car accident, chandigarh, selfie
neha dhoopia car accident

बता दें कि इस पूरी घटना में हैरान करने वाली बात ये है कि नेहा का एक्सीडंट होने के बाद कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया। बल्कि लोग उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए जमा हो गए। दरअसल 2016 में नेहा ने पॉडकास्ट पर इस शो की शुरूआत की थी। इस शो में वो बॉलीवुड सितारों का इंटरव्यू लेती हैं। और उनकी लाइफ के उन किस्सों को सामने लाने की कोशिश करती हैं जिनके बारे में कोई नहीं जानता। नेहा के इस शो को साल 2016 में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जिसके बाद नेहा ने इसी शो के सीजन-2 की शुरूआत की। जिसके प्रमोशन के लिए वो चंडीगढ़ पहुंची थी।

Related posts

महाश्वेता देवी के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

Vijay Shrer

हॉस्पिटल से आज डिस्चार्ज होंगे ‘बिग-बी’, मोतियाबिंद का हुआ ऑपरेशन

Sachin Mishra

मैं बने रहना चाहता हूं रवि किशन, नेता बनने का शौक नहीं

bharatkhabar