मनोरंजन शख्सियत

हेरा-फेरी 3 बनाना चाहते थे नीरज वोहरा, पीएम मोदी ने जताया दूख

neraj हेरा-फेरी 3 बनाना चाहते थे नीरज वोहरा, पीएम मोदी ने जताया दूख

मुंबई। 2017 ने अपना एक और चमकदार सितारा खो दिया। सत्या, हेरा-फेरी, दौड़ जैसी सुपरहिट फिल्मों के अभिनेता, लेखक, निर्देशक नीरज वोरा आज हमारे बीच नहीं रहे। हार्ट स्ट्रोक के चलते उनका निधन मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। फिल्म में उनका काम अतुलनीय था।

पीएम मोदी ने नीरज वोरा के निधन पर दूख जताते हुए ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीरज वोरा एक क्रिेटिव पर्सेनालिटी थे और और फिल्मों में उनके अतुल्य योगदान के लिए उन्हें हमेंशा याद रखा जाएगा। नीरज दिल का दौरा पड़ने की वजह से कोमा में चले गए थे। वो काफी समय से फिरोज नाडियाडवाला के घर में रह रहे थे जहां उनका ईलाज चल रहा था।

 

neraj हेरा-फेरी 3 बनाना चाहते थे नीरज वोहरा, पीएम मोदी ने जताया दूख

नीरज वोहरा फिल्मकार केतन मेहता की फिल्म ‘होली’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में आमिर खान ने भी काम किया था। वोरा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्मों का लेखन किया। उन्होंने रंगीला, अकेले हम अकेले तुम, बादशाह, चोरी-चोरी चुपके-चुपके, आवारा पागल दीवाना, हेरा-फेरी,फिर हेरा-फेरी जैसी कई फिल्मों का लेखन किया। उन्होंने खिलाड़ी 420 और फिर हेरा फेरी जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

नीरज वोहरा पर्दे के सामने भी उतने ही बेहतरीन कलाकार थे जितने पर्दे के पीछे। उन्होंने बोल बच्चन, मन समेत करीब 23 फिल्मों में काम किया था।बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में उन्हें हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक आया था. इसके बाद उन्‍हें दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था। वहां वो कोमा में चले गए थे।

Related posts

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत लौटी मानुषी छिल्लर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Rani Naqvi

बाहुबली के हीरो की शादी तय, अनुष्का नही ये होंगी दुल्हन

Srishti vishwakarma

रविवार को अनवर हुसैन देंगे संगीतमय गजलों की प्रस्तुति

Rani Naqvi