featured देश

वेंकैया हो सकते हैं एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

nda, vice president, candidate, venkaiah, naidu, bjp, narendra modi

नई दिल्ली। एनडीए उपराष्ट्रपति पद के लिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को अपना उम्मीदवार बना सकता है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वेंकैया नायडू के नाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सहमति दे दी है।

nda, vice president, candidate, venkaiah, naidu, bjp, narendra modi
Nda vice president candidate

वेंकैया को उम्मीदवार बनाने के पीछे भाजपा की कोशिश देश के उत्तर और दक्षिण भारत के हिस्सों को बराबर प्रतिनिधित्व देने का है। उत्तर भारत से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार पार्टी पहले ही बना चुकी है।
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा रविवार शाम 5 बजे संसद भवन में एनडीए की होने वाली बैठक के बाद जताई जा रही है।
चुनाव आयोग ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख़ का ऐलान कर दिया है। 5 अगस्त को मतदान होगा और नतीजा भी इसी दिन घोषित कर दिया जाएगा। दरअसल विपक्षी पार्टियों ने पहले ही महात्मा गांधी के परपोते गोपाल कृष्ण गांधी को उतार दिया है।
ग़ौरतलब है कि मौजूदा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का दूसरा कार्यकाल 10 अगस्त को ख़त्म हो रहा है.
क्यों अहम है उप राष्ट्रपति पद  यह चुनाव इसलिए अहम है क्योंकि उप राष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है। संविधान में उपराष्ट्रपति को मुख्य ज़िम्मेदारी यही दी गई है।
इसके अलावा भी कुछ भूमिकाएं भी हैं जिनका निर्वहन उप राष्ट्रपति को करना होता है। अगर राष्ट्रपति का पद किसी वजह से ख़ाली हो जाए तो यह ज़िम्मेदारी उप राष्ट्रपति को ही निभानी पड़ती है क्योंकि राष्ट्रप्रमुख के पद को ख़ाली नहीं रखा जा सकता है।

Related posts

प्रयागराज जिलाधिकारी की कोरोना रोकथाम पर महत्वपूर्ण बैठक, दिए कई अहम निर्देश

Aditya Mishra

बांदाः युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

mahesh yadav

दो साल के प्रतिबंध के बाद दोबारा मैदान में उतरेगी सीएसके, धोनी एक बार फिर बन सकते हैं कप्तान

Breaking News