featured उत्तराखंड राज्य

देवभूमि पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलेट रैली निकालकर किया भव्य स्वागत

national, president, Amit Shah, arrives,Devbhumi, BJP, workers , welcome, by organising, bullet rally,

देहरादून। देश भर में सभी पार्टीयां अपनी 2019 के चुनाव के लिए तैयार करती दिखाई दे रहीं हैं। लेकिन सभी पार्टियों में से सबसे ज्यादा भाजपा 2019 के चुनाव को लेकर सक्रीय है। सोमवार 18 सितंबर को बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने भी जनपद मेरठ में bjp पर काफी निशाना साधे हुए अपनी रैली को संबोधित किया है। उसी कड़ी में bjp राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी लगातार रैलीयां करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून गए हैं। आपको बता दें कि इन 2 दिनों में उन्हें सांसद व पार्टी के सभी मंत्रीयों तथा पदाधिकारियों के साथ मिटिंग सहित 21 कार्यक्रमों में भाग लेंना है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही स्वागत समारोह को भव्य बनाने के लिए उनके दौरे वाले मार्ग पर लगभग 25 कि.मी. तक कम से कम 700 द्वार भी लगाए गए हैं।

national, president, Amit Shah, arrives,Devbhumi, BJP, workers , welcome, by organising, bullet rally,
national president Amit Shah arrives in Devbhumi

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद bjp के आला पदाधिकारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत समारोह में काफी तैयार नजर आया है। शाह अपने 2 दिवसीय दौरे के लिए सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री त्रीवेंद्र सिंह रावत तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित भाजपा के अन्य नेता मंत्रीओं सहित बुलेट रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। उसके बाद शाह मधुबन होटल पहुंचे थे। अब शाह 2 दिन तक उत्तराखंड सूबे में ही रहेंगे।

national, president, Amit Shah, arrives,Devbhumi, BJP, workers , welcome, by organising, bullet rally,
national president Amit Shah arrives in Devbhumi

09.30 बजे-जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आगमन।
09.30 से 11 बजे-एयरपोर्ट, डोईवाला, रिस्पना पुल, आराघर, सर्वे चौक, दिलाराम चौक पर स्वागत।
11 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला पंचायत चेयरमैन, सहकारी बैंक अध्यक्षों, मेयर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।
1 बजे-मधुबन होटल में प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ भोजन।
4 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, कोर ग्रुप, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।
5 बजे-मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजकों की बैठक।
6 बजे-ओएनजीसी के घोष ऑडिटोरियम में प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के सम्मेलन में प्रतिभाग।
9 बजे-सीएम आवास में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक।

Related posts

नॉर्थ इंडिया की सर्दी में बढ़ी सर्दी, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक और बढ़ सकती है ठंड

Rani Naqvi

23 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul

राजस्थान में सत्ता में आएं तो वसुंधरा सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे- अशोक गहलोत

rituraj