featured Breaking News देश

Mann ki Baat: भारत त्यौहारों का देश हैं, सबको इसकी शुभकामनाएं

DSSY9uzUEAEpUIF Mann ki Baat: भारत त्यौहारों का देश हैं, सबको इसकी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज साल के आखिरी दिन मन की बात कर रहें हैं। पीएम मोदी ने सबको नए साल की बधाई के साथ मन की बात शुरु की। पीएम मोदी ने क्रिसमस की बात की और बताया की प्रभु यीशू के सेवा भाव से संसार को कितनी खुशिया मिली हैं। मोदी ने कहा कि हमारी बातों का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

पीएम मोदी ने सबसे पहले सभी देशवासियों को 2018 की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी बातों का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। आज साल का आखिरी दिन है। नए साल का स्वागत नई उर्जा और सकारात्मकता के साथ करें।

 

DSSY9uzUEAEpUIF 1 Mann ki Baat: भारत त्यौहारों का देश हैं, सबको इसकी शुभकामनाएं

गुरु गोविंद साहब की महान शिक्षा से प्रेरणा लेने की जरुरत है। उनका 350वां प्रकाश पर्व मनाया गया। पीएम मोदी ने क्रिसमस की बात करते हुए कहा कि  प्रभु यीशू के सेवाभाव से आज दुनिया में खुशिया छाईं हुईं हैं। 25 को दुनिया भर में उत्साह से दिन मनाया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में न्यू इंडिया का निर्माण करें। न्यू इंडिया का मतलब होता है उत्साह यानी उर्जा। नया भारत जातिवाद संप्रदाय से मुकित हो। देश का युवा ताकतवर है। जो उर्जा से भरा रहता है वो बलशाली होता है।

1 जनवरी 2018 विशेष दिन है। आपका वोट न्यू इंडिया का आधार बनेगा।आप भी आगे बढ़ें और देश को भी आगे बढ़ाएं।2018 का स्वागत सकार्तम क अंदाज में करें। पॉजिटिव इंडिया से प्रोग्रेसिव इंडिया की ओर बढ़े।

सबरीमाला मंदिर में भारी संख्या में आते हैं श्रद्धालु।गोविंद सिंह ने जाति और धर्म का भेद मिटाया।जनभागीदारी के अभियान में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। पीएम मोदी ने स्वच्छता पर बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि बापू का सपना था कि हमारा देश स्वच्छ हो, लेकिन आज तमाम जगह पर गंदगी देखने को मिलती है। हम सफाई को और कदम बढ़ाएंगे तो अपने आप भारत स्वच्छ हो जाएगाष सफाई करके बापू के सपने का भारत बनाना है।स्वच्छता का संकल्प लें और देश को आगे बढ़ाएं।

आजादी के बाद भी मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। हमारी सरकार ने इसे बदलने का प्रयास किया है। कोई भी देश बिना नारी शक्ति के आगे नहीं बढ़ सकता ।अब बिना मेहरम के भी मुस्लिम महिलाएं हज जा सकेंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है। आए दिनन कोई ना कोई त्यौहार आता रहता है। अभी हमने क्रिसमस मनाया और आगे नया साल मनाएंगे। इसके बाद मकर संक्रांति मनाएंगे। इस त्यौहार को देश में अलग अलग नाम से जाना जाता है। मकर सक्रांति खुशहाली से मनाएंगे।

पीएम मोदी ने बताया कि इस साल 2018 में 26 जनवरी और भी खास होने वाला है। इस बार देश एसियन मुख्य अतिथि होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस पर 10 अतिथि होंगे। नए वर्ष पर आप सभी को ढेर सारी बधाई।

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

Earthquake in Uttarakhand : सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिला उत्‍तराखंड, रिक्‍टर स्‍केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

Rahul

मुकदमे के बोझ को कम करने का प्रयास, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाकर 34 करने की मंजूरी

bharatkhabar

देहरादून में होने वाले सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Rani Naqvi