धर्म

रमजान के पाक महीने में रोज़दारों की इबादत शुरू

पवलव रमजान के पाक महीने में रोज़दारों की इबादत शुरू

नई दिल्ली। रमजान का पवित्र महीना चांद दिखने के साथ शुरू हो गया है और आज रमज़ान के पाक महीने का तीसरा दिन है। रोजेदार मुस्लिम ने इबादतगाहों में जाकर तरावीह पढ़नी शुरू कर दी है। वहीं अन्न, जल त्याग अल्लाह से अमन और चैन की दुआ मांगी।

पवलव रमजान के पाक महीने में रोज़दारों की इबादत शुरू
बता दें कि रमजान उल मुबारक का आगाज चांद के दीदार के साथ हो गया और मस्जिद और इबादतगाहों में तरावीह पढ़ी गई। रमजान महीने की पहली नमाज पढ़ने को मस्जिदों और इबादतगाहों में भारी भीड़ उमड़ी। भीषण गर्मी के इस मौसम में रोजेदार भूखे, प्यासे रहकर नेक कामों में जुटे हैं।

साथ ही एस पाक महीने में कुरान की तिलावत और तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे एक महीने तक चलेगा। सहरी करने के बाद सुबह फज्र की नमाज अदा करने के बाद रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे। इस पवित्र महीने में रोजेदार पांचों वक्त की नमाज अदा कर एक महीने तक दान करेंगे।

Related posts

24 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

15 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra