Breaking News featured देश

नायडू बने देश के 13 वें उप राष्ट्रपति, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

naidu oath नायडू बने देश के 13 वें उप राष्ट्रपति, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। देश के 13 वें उप राष्ट्रपति के तौर पर वेंकैया नायडू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होने अपनी पूरी शपथ हिन्दी में लेते हुए देश की सेवा करने का संकल्प लिया। बीते 5 अगस्त को उप राष्ट्रपति के चुनाव में वेंकैया नायडू ने विपक्ष के उम्मीदवार और महात्मा गांधी को पौत्र पश्चिम बंगाल पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी को हारा दिया था।

naidu oath नायडू बने देश के 13 वें उप राष्ट्रपति, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

इस चुनाव में  लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद वोट देते हैं। कुछ इस चुनाव में 771 वोट में 516 वेंकैया नायडू को और 244 वोट गोपालकृष्ण गांधी को मिले थे। कल देश के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के कार्यकाल का अंतिम दिन था। जिसके बाद आज बतौर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपना पदभार ग्रहण किया।

इसके पहले आज सुबह से वेंकैया नायडू का दिन सबसे पहले अपने आवास 30 एपीजे अब्दुल कलाम रोड से सबसे पहले राजघाट पहुंचे जहां पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद वे डीडीयू पार्क जाएंगे जहां दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद पटेल चौक जाकर सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू पर नमन करते हुए राष्ट्रपति भवन पहुंचें जहां पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्होने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह के साथ वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ विपक्ष के लोग भी उपस्थित रहे।

 

Related posts

सरकार बचाने के लिए पाकिस्तान के नक्शे कदमों चले ओली..

Mamta Gautam

नवजात शिशुओं में आनुवांशिक रोगों से निपटने के लिए “उम्मीद” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Trinath Mishra

ये हैं दिल्ली के खतरनाक मेट्रो स्टेशन, रात 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

lucknow bureua