लाइफस्टाइल

बेकार नहीं काम का है अंडे का छिलका

egg बेकार नहीं काम का है अंडे का छिलका

नई दिल्ली। वैसे तो अंडा हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमे प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसमे विटामिन डी,ई और ए होते है जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते है लेकिन क्या आप जानते है अंडो के छिलके जिनको हम वेस्ट समझते है उनसे भी बहुत से फायदे होते है। तो आज आपको अंडो के छिलके के 10 फायदे बताते है।

egg बेकार नहीं काम का है अंडे का छिलका
अंडे के छिलको के 10 फायदे

रंग में निखार

अगर आपको आपका रंग निखारना है तो आप अंडे के छिलको को पीस कर इसमें सिरका मिला लें और अपने चेहरे पर लगाए। इससे आपका रंग निखरेगा।

चेहरे पर ग्लो

अंडे के छिल्को को पीस कर इसमें ऐलोवीरा जैल मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे का ग्लो बना रहता है।

पिंपल्स पर असरदार

अंडे के छिलके के पाउडर को शहद में मिलाकर चहरे पर लगाने से पिंपल्स नहीं होते।

दांतो के पीलेपन को हटाए

अंडे के छिल्के के पाउडर को रोज दांतो पर लगाने से दांतो का पीलापन दूर रहता है।

फूड को रखे फ्रैश

अंडे के छिलको को सब्जियों और फलों के पास रखने से वो ज्यादा समय तक फ्रैश रहते है।

बर्तन भी चमकाए

अंडो के छिलको से बर्तन साफ करने से बर्तनों में चमक आ जाती है।

पौधों की ग्रोध में मददगार

अंडो के छिलको को मैश करके पौधों में डालने से उनकी ग्रोथ बड़ती है।

कीड़ो का रखे दूर

ऐसा माना जाता है कि अंडे के छिलको को घर में रखने से छिपकली और बाकी कीड़े भी दूर रहते है।

पेट्स के लिए भी हेल्थी

पेट्स के फूड में अंडे के छिलके का पाउडर मिक्स करके देने से पेट्स हेल्थी रहेगें।

घाव पर भी असरदार

चोट लगने पर अंडे के छिलके को लगा कर ऊपर से पट्टी बांध लेने घाव जल्दी भर जाता है।

सावधानी: अंडो के छिल्को का इस्तेमाल करने से पहले आप छिल्कों को अच्छे से धो ले क्योंकि इनमे साल्मोनेला बैक्टीरिया होता है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

Related posts

आप को भी है भूलने की बीमारी, करें ये उपाय

Vijay Shrer

इन नामों वाली लड़कियों को आता है सबसे ज्यादा गुस्सा, सोच-समझकर करें दोस्ती

rituraj

इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर अब एक दिन में पिम्पल्स को कहें बॉय- बॉय

Kalpana Chauhan