यूपी

मुस्लिम महिलाओं से लेकर कैदियों ने किया योग

rrrrrrrr 7 मुस्लिम महिलाओं से लेकर कैदियों ने किया योग

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश कोना-कोना योगमय नजर आया। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खास उपस्थिति में राजधानी लखनऊ में तेज बारिश के बावजूद लोगों ने भीगते हुए योग किया, तो दूसरी ओर प्रदेश के हर जिलों और ग्रामीण इलाकों में भी योग की आबोहवा बहती नजर आयी। प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने अलग-अलग जनपदों में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों को स्वस्थ रहने का पाठ पढ़ाया तो विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं और पार्कों से लेकर कारागारों में भी योग की गूंज सुनाई दी। प्रदेश में योग के विभिन्न रंग नजर आये।

rrrrrrrr 7 मुस्लिम महिलाओं से लेकर कैदियों ने किया योग
राजधानी लखनऊ में रमाबाई अम्बेडकर मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों का जोश बढ़ाने के लिए मंच के बजाए उनके बीच में जाकर योग किया। उनके साथ राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक और प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी ने भी आम जनता के बीच पहुंचकर योग किया। वहीं प्रधानमंत्री की रवानगी के बाद लोगों में योगा मैट को अपने साथ ले जाने की होड़ मचती दिखाई दी।
बारिश के कारण लोग पहले से ही इन मैट को छाते के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे, वहीं जैसे ही कार्यक्रम पूरा हुआ, लोग इस मैट को अपने घर ले जाने लगे। कई लोगों ने तो एक से ज्यादा मैट लेकर जाने की कोशिश की, इस वजह से उनमें प्रतिस्पर्धा भी देखी गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें फटकार लगाते हुए मैट वापस रखवायी, लेकिन फिर भी कई लोग इसे ले जाने में सफल रहे। राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में बारिश में भीगने के कारण एक सैकड़ा से अधिक लोगों की तबियत भी बिगड़ी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया, वहीं एक युवक को केजीएमयू रेफर करना पड़ा।
इसके अलावा रामपुर और अमरोहा में कई मुस्लिम महिलाओं ने भी योग कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने योगासन किया। मथुरा में भारतीय किसान यूनियन ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुना एक्सप्रेसवे पर विरोध प्रदर्शन के साथ योगासन किया। आगरा में लोग ताज के साए में हुए योग करते दिखाई दिये। इन लोगों ने कहा कि योग और ताजमहल के कारण पूरी दुनिया में भारत की पहचान है। आज यह दोनों पहचान एक दूसरे के साथ आते दिखे। समाजवादी पार्टी ने सूबे के सभी जिलों मेंयोग दिवस पर साइकिल रैली निकाली। इस मौके पर राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए साइकिल चलाई।
इसके अलावा प्रदेश की कारागारों में भी 90 हजार से ज्यादा कैदियों, बन्दियों और जेल प्रशासन से जुड़े लोगों ने बढ़चढ़कर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मथुरा के जिला कारागार में योग दिवस पर सैकड़ों कैदियों ने योग किया। इनमें कई महिला कैदी भी शामिल थी। इसी तरह वाराणसी सेंट्रल जेल के कैदियों ने जेल स्टाफ के साथ योगाभ्यास किया। इस तरह प्रदेश के कारागारों में कुल 92,830 लोगों ने योग किया। इसमें 11,470 केन्द्रीय कारागारों तथा 699 विशेष कारागारों में थे। इनमे 364 विदेशी कैदी शामिल थे।

Related posts

मेरा मजाक उड़ाओ लेकिन सवालों के जवाब दो : राहुल गांधी

kumari ashu

UP के अब इन तीन शहरों में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, योगी कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

Rahul

यूपी के पहले चरण में कौन कितने पानी में

piyush shukla