यूपी राज्य

पत्नी के अवैध संबंध के शक में की युवक की हत्या

murder पत्नी के अवैध संबंध के शक में की युवक की हत्या

सूबे में पुलिस व्यवस्था बेशक चाहे कितनी भी अच्छी हो जाए लेकिन जब अपराध होता है तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाते हैं। ताजा मामला फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता गांव से है। जहां सेवानिवृत्त एडीएम के भाई की बीती रात कुल्हाड़ियों से हमला कर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज तरीके से की गई हत्या के पीछे मृतक का अपने ही गांव के पड़ोसी की बीबी से अवैध संबंध बताया जा रहा है।

murder पत्नी के अवैध संबंध के शक में की युवक की हत्या
murder

पीड़ित परिवार की माने तो हमलावर ने कई बार विवाद भी किया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में रोते विलखते यह परिजन अपने ही परिवार के सदस्य की सनसनी खेज हत्या से सहमे है। गांव के राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल बीती रात घर के बाहर चारपाई में सोए थे उनके बड़े भाई एडीएम के पद रिटायर हुए हैं। सुबह जब घर के लोग बाहर निकले तो राजेन्द्र का शव खून से लथपथ देख कर हैरान रह गए। परिवार में कोहराम मच गया।

लेकिन पड़ोस में रहने वाला बतोले नामक शख्स नहीं आया जिससे उसपर शक गहरा गया। परिजनों की माने तो बतोले को शक था कि उसकी वीवी से मृतक राजेन्द्र के अवैध संबंध हैं। जिसको लेकर उसने कई बार विवाद भी किया था। और जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की पड़ताल के लिए पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

यूपी: इलाज के इंतजार करने से भड़के मरीज ने डॉक्टर को चाकूओं से गोदा, हालत नाजुक

Shailendra Singh

तीन महीने में भरें 837 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद: हाईकोर्ट

Rani Naqvi

धर्म नगरी मथुरा में हुआ रूसी महिला के साथ रेप

piyush shukla