मुंबई। अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने रोमन स्टाइल में अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज की घोषणा की। रणवीर अपने हाजिरजवाबी और मस्त अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। अभिनेता ने रोमन अंकों में फिल्म की तारीख साझा की। संजय लीला भंसाली की फिल्म अगले साल 17 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
XVII. XI. XVII pic.twitter.com/rWd427Z1XB
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 12, 2016
फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में दिखाई देंगे, जो खिलजी वंश के दूसरे शासक थे। रणवीर फिलहाल, नौ दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर सोशल नेटवर्किग साइट पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का गीत ”नशे सी चढ़ गई” दर्शकों के बीच इतने कम दिनों में ही काफी लोकप्रिय हो गया है।