देश राज्य

मैं भी हूं यौन उत्पीड़न का शिकार- सांसद पूनम महाजन

poonam mahajan मैं भी हूं यौन उत्पीड़न का शिकार- सांसद पूनम महाजन

मुंबई। नार्थ सेंट्रल मुंबई से सांसद और बीजेपी के दिग्गज नेता दवंगत प्रमोद महाजन की बेटी पूनम पांडे ने कहा है कि सभी महिलाओं को एक बार जीवन में यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। इस मामले से वह भी अछूती नहीं है। उन्होंने यह सब कुछ अहमदाबाद के आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) में कार्यक्रम के दौरान कही है।

poonam mahajan मैं भी हूं यौन उत्पीड़न का शिकार- सांसद पूनम महाजन
poonam mahajan

उन्होंने बताया कि वह क्लास करने के लिए वर्सोवा से वर्ली तक रोजाना सफर करती थीं लेकिन इस दौरान रास्ते में उनपर कई गंदी निगाहों से देखते हैं। दुनिया में सभी महिलाओं और खासतौर पर भारत की महिलाओं को ऐसी प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा है जब उनके साथ ऐसा होता था तब वह खुद बेचारी महसूस करती थीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत में काफी अंतर है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में अभी तक महिला राष्ट्रपति नहीं हुई हैं जबकि भारत में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और अब रक्षा मंत्री भी महिला बनी हैं। भारत कुछ मामलों में अमेरिका से आगे है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पुरुष औरत दर्जे को झेल सकते हैं लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं करती हैं जोकि महिलाओं को शोभा नहीं देता है। आपको बता दें कि पूनम महाजन बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका जन्म 1980 में मुंबई में हुआ था। जिसके बाद पिता के निधन के बाद 2006 में राजनीति में आई थीं। 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रिया दत्त को हराया था।

Related posts

हिजाब विवाद के बीच AIMIM सांसद ओवैसी का ट्वीट, कहा- एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी

Neetu Rajbhar

पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने के लिए सीमा पर जाने को तैयारः अन्ना हजारे

Rahul srivastava

डबल इंजन विकास के लिए झारखण्ड में BJP को वोट दें: नरेंद्र मोदी

Trinath Mishra