September 8, 2024 6:04 am
featured मध्यप्रदेश

MP Budget Session 2023: आज शिवराज सरकार का पेपरलेस बजट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे पेश

22 01 2023 madhya pradesh budget 2023 2023122 224650 MP Budget Session 2023: आज शिवराज सरकार का पेपरलेस बजट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे पेश

MP Budget Session 2023: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का आज आखिरी बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज पहला पेपरलेस बजट पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें :-

Bihar Budget 2023: यहां जानिए बजट की बड़ी बातें

सदन में इस बजट को पढ़ने के लिए सभी विधायकों को टैबलेट मिलेंगे। वहीं बजट को पेश करने से पहले वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा है कि ये बजट एक आदर्स बजट होगा, जिसमें सभी वर्ग के लोगों को आकर्षित किया जाएगा।

‘कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा ध्यान’
सरकार से जुड़े जानकारों का मानना है कि इस बार बजट में कृषि उद्योग शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखते हुए घोषणा होने वाली है। बजट में सभी वर्ग के लोगों को आकर्षित करने के लिए टैक्स में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।

3,00,000 करोड़ के पार ले जाएंगे बजट
वहीं इससे पहले हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के बजट को लेकर कहा था कि इस बार हम बजट को 3,00,000 करोड़ रुपए के पार ले जाएंगे. बता दें कि सीएम शिवराज ने वित्त वर्ष 2021-2022 में पेश किए गए बजट की भी जमकर तारीफ की थी।

उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई देते हुए कहा था कि प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 69 हजार चार करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल 9 लाख 76 हजार 281 करोड़ रुपए था. उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

जगदीश देवड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यह बजट उन्नत, आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्धशाली मध्य प्रदेश का आधार बनने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक आदर्श बजट प्रस्तुत होगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई है।

Related posts

अमेरिका में ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर सड़कों पर उतरे लोग

shipra saxena

लखनऊ रिवर फ्रंट घोटाले में नया मोड़, दो इंजीनियर समेत 6 पर गिरेगी गाज

Aditya Mishra

शिक्षक भर्ती धरना: शीर्ष नेताओं से अभ्यर्थियों की मुलाकातों का दौर जारी, मिल रहा सिर्फ मौखिक आश्वासन  

Shailendra Singh