उत्तराखंड

पारे के उछाल से परेशान पहाड़, रुद्रप्रयाग सबसे ज्यादा गर्म

rudraprayag पारे के उछाल से परेशान पहाड़, रुद्रप्रयाग सबसे ज्यादा गर्म

देहरादून। देश के अन्य भागों की तरह उत्तराखंड में भी पारे की उछाल जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में रुद्रप्रयाग सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते दिन की तुलना में तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में भी मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं आने वाला।

rudraprayag पारे के उछाल से परेशान पहाड़, रुद्रप्रयाग सबसे ज्यादा गर्म

शनिवार को चार धामों में बर्फबारी के बावजूद रविवार को पारा एक बार फिर चोटी की ओर अग्रसर होने लगा है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 14 डिग्री तो बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

पौड़ी और उत्तरकाशी जैसे शहरों में पारा 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है, जबकि ऋषिकेश में 38 डिग्री। वहीं हरिद्वार में यह 39 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी देहरादून में पारा 35 डिग्री को पार कर गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 अप्रैल से वर्षा की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

Related posts

हरिद्वार: पतंजलि योगपीठ में कोरोना का कहर, 83 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

pratiyush chaubey

गांव में जाकर वोट देने के अभियान को मिल रहा समर्थन, बालीवुड कलाकारों ने भी की सराहना

bharatkhabar

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, प्रशासन का कहना यात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी

Rahul