September 8, 2024 7:22 am
featured दुनिया

धोखा देने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को काट कर बनाई बिरयानी, कर्मचारियों को खिलाई

biryani धोखा देने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को काट कर बनाई बिरयानी, कर्मचारियों को खिलाई

नई दिल्ली। मोरक्को की एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को टुकड़े-टुकड़े कर चावल के साथ मिर्च मसाला डालकर बिरयानी बनाया और अपने कर्मचारियों को खिला दिया। मामला संयुक्त अरब अमीरात का है। महिला ने ब्वॉयफ्रेंड को इसलिए काट डाला क्योंकि वह किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा था। अल ऐन नाम की जगह पर महिला पिछले सात सालों से उसके साथ रहती थी। लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी दोस्त किसी और से शादी करने जा रहा है तो उसने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिया। मामले की जांच कर रहे प्रॉसेक्यूटर ने बताया कि जब महिला को पता चला कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मोरक्को की किसी दूसरी महिला से शादी करने की योजना बना रहा है तभी से वह उसे मारने की योजना बनाने लगी थी।

biryani धोखा देने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को काट कर बनाई बिरयानी, कर्मचारियों को खिलाई

 

बता दें कि डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौका देखकर ब्वॉयफ्रेंड को मारा फिर उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर इसे महीन करने के लिए ब्लेंडर की मदद ली। इसके बाद महिला ने उसके मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानी कर्मचारियों को खिला दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने पारंपरिक गल्फ डिश तैयार की थी जो बिरयानी जैसी ही होती है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मारे गए युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्वॉयफ्रेंड का भाई जब महिला के घर पहुंचा को उसने घर के बाहर निकाल दिया और कहा कि वह उसके भाई को नहीं जानती है।

वहीं भाई ने महिला के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस को जांच में महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले, जिसका डीएनए टेस्ट कराया गया। जांच में मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान महिला ने पुलिस से कहा कि उसने गुस्से में उसकी हत्या की थी। महिला ने बताया कि वह उसकी काफी सालों से आर्थिक मदद भी कर रही थी, लेकिन जब उसने उसे धोखा दिया तब उसने गुस्से में उसे मार दिया। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी।

Related posts

China Earthquake: चीन में 7.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, ताजिकिस्तान में भी काफी धरती

Rahul

Varanasi News: गंगा आरती के लिए रवाना हुईं ममता बनर्जी को दिखाये गये काले झंडे, लगाए वापस जाओ के नारे

Rahul

चाय बेचने से लेकर पीएम बनने तक का सफर, नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े खास तथ्य

mahesh yadav