Uncategorized

प्रदेश में मोदी की सुनामी, 70 में से 57 पर बीजेपी का कब्जा

bjp 2 प्रदेश में मोदी की सुनामी, 70 में से 57 पर बीजेपी का कब्जा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा की मोदी लहर ने सबकी नैया डुबो दी है। पार्टी ने तमाम कयासों को पीछे छोड़ते हुए विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 57 पर विजय हासिल की है। मोदी की सुनामी में मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी उड़ गए है। मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार की हरिद्वार ग्रामीण और उधमसिंह नगर की किच्छा विधानसभा सीटों पर चुनाव हार गए हैं। जबकि पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय देहरादून की सहसपुर सीट से बीजेपी के सहदेव सिंह पुंडीर से पराजित हो गए है।

bjp 2 प्रदेश में मोदी की सुनामी, 70 में से 57 पर बीजेपी का कब्जा

इसके साथ ही हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल, धरमपुर, नवप्रभात विकासनगर, मंत्री प्रसाद नैथानी देवप्रयाग, हरीशचंद , दुर्गापाल लालकुंआ से चुनाव हार गए है। जबकि कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेष हल्द्वानी, प्रीतम सिंह चकारात और प्रीतम पंवार धनोल्टी से जीत कर अपनी लाज बचाने में कामयाब रहे है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रानीखेत में कांग्रेस के करण सिंह माहरा से चुनाव हार गए है। कांग्रेस नेता व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूईया प्रसाद मैखुरी कर्णप्रयाग सीट पर बीजेपी के सुरेन्द्र सिंह नेगी से चुनाव हार गए है। अभी तक प्राप्त समाचार के अनुसार बीजेपी 57, कांग्रेस 11 व अन्य दो सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

लक्सर-संजय गुप्ता (भाजपा) जीते, हल्द्वानी – इंदिरा हृदयेश (कांग्रेस) जीती,नानकमत्ता-प्रेम सिंह राणा (भाजपा) जीते,मंगलौर – काजी मोहम्मद निजाम्मुद्दीन (कांग्रेस) जीते, श्रीनगर गढ़वाल-डॉ धन सिंह (भाजपा) जीते, ज्वालापुर – सुरेश राठौर (भाजपा) जीते, लालकुआं – नवीन दुमका (भाजपा) जीते, कालाढूंगी – बंशीधर भक्त (भाजपा) जीते, गंगोत्री – गोपाल रावत (भाजपा) जीते, यमुनोत्री – केदार सिंह रावत (भाजपा) जीते, रुड़की – प्रदीप बत्रा (भाजपा) जीते, पिरान कलियर – फुरकान अहमद (कांग्रेस) जीते,सल्ट-सुरेंद्र सिंह जीना (भाजपा) जीते, कुंवर प्रणव चौंपियन खानपुर सीट से चुनाव जीते, बागेश्वर से चंदन राम दास (भाजपा) जीते, भीमताल से रामसिंह केड़ा (निर्दलीय) जीते ,कपकोट से बलवंत सिंह भौर्याल (भाजपा) जीते, रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल (भाजपा) जीते, जसपुर – आदेश सिंह चौहान (कांग्रेस) जीते, झबरेड़ा – देशराज कर्णवाल (भाजपा) जीते, खटीमा – पुष्कर सिंह धामी (भाजपा) जीते ,बदरीनाथ – महेंद्र भट्ट (भाजपा) जीते, पिथौरागढ़ – प्रकाश पंत (भाजपा) जीते, गंगोलीहाट – मीणा गंगोला (भाजपा) जीती, केदारनाथ – मनोज रावत (कांग्रेस) जीते,अल्मोड़ा – रघुनाथ सिंह चौहान (भाजपा) जीते, चंपावत – कैलास गहतोड़ी (भाजपा) जीते, धारचूला – हरीश धामी (कांग्रेस) जीते, सोमेश्वर – रेखा आर्या (भाजपा) जीते, डीडीहाट – बिशन सिंह चुफाल (भाजपा) जीते, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल जागेश्वर सीट से चुनाव जीते।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रानीखेत सीट से हारे, कांग्रेस के करन मेहरा ने जीत दर्ज की। नैनीताल जिले की रामनगर सीट से भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत हारे, सितारंगज से भाजपा नेता सौरभ बहुगुणा जीते, रुद्रप्रयाग सीट से भाजपा के प्रत्याशी भरत चौधरी को मिली जीत, पुरोला-राजकुमार, पौड़ी – मुकेश कोली, कोटद्वार -हरक सिंह रावत, चौबट्टाखाल – सतपाल महाराज, श्रीनगर गढ़वाल – धन सिंह रावत, यमकेश्वर – ऋतु खंडूड़ी,लैंसडाउन – दिलीप सिंह रावत,धर्मपुर – विनोद चमोली, देहरादून कैंट – हरबंस कपूर,मसूरी – गणेश जोशी,सहसपुर – सहदेव पुंडीर,रायपुर – उमेश शर्मा काऊ, विकासनगर – मुन्ना सिंह चौहान, ऋषिकेश – प्रेमचंद्र अग्रवाल, राजपुर – खजानदास, डोईवाला – त्रिवेंद्र सिंह रावत,हरिद्वार ग्रामीण -स्वामी यतीश्वारानंद, किच्छा – राजेश शुक्ला, बाजपुर – यशपाल आर्य, नैनीताल – संजीव आर्य चुनाव जीते है।

Related posts

प्रदूषण नियंत्रण बोर्डो में नहीं होंगी राजनीतिक नियुक्तियां : एनजीटी

bharatkhabar

काले अंग्रेज वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, संबित बोले इटालियन रंग 23 मई को उतर जाएगा

bharatkhabar

हॉय रे जमाना: जायदाद के लिए मां-बाप को मार डाला, दिल्ली की तंग गलियों का सच

bharatkhabar