यूपी

आगरा की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

bjp flag आगरा की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

आगरा| उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में रैलियों का दौर शुरू हो गया है। गाजीपुर में परिवर्तन रैली में शामिल होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी की 20 नवंबर को होने जा रही परिवर्तन जनसभा को लेकर युद्घस्तर पर तैयारियां कर रही है। इस बीच प्रशासन भी रैली से पूर्व सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त करने की कोशिश में जुट गया है। भाजपा का दावा है कि मोदी की रैली में दो लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे।

bjp-flag

भाजपा नेताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए शहर व देहात क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। प्रधानमंत्री की रैली में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री रैली में दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में कोठी मीना बाजार मैदान में मोदी की रैली हुई थी। नोट बंदी के फैसले के बाद लगातार विपक्ष के निशाने को लेकर मोदी सरकार के साथ भाजपा के लिए अब ये रैलियां विपक्ष को जबाब देने के लिए संख्या बल से ज्याजा महत्वपूर्ण हो गई हैं।

उधर रैली की तैयारियों को लेकर प्रशासन की और से जिलाधिकारी गौरव दयाल और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण किया। सभा स्थल पर जो भी निर्माण कार्य कराए जाएंगे, उसकी जानकारी एसपीजी को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर पुलिस की एक अतिरिक्त टीम भी तैनात होगी। पुलिस-प्रशासन द्वारा जीआइसी मैदान को ‘सेफ हाउस’ बनाया जाएगा।

Related posts

अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- ‘दिन है बचे चार’ अब जनता नहीं करेगी माफ

Shailendra Singh

सपाइयों का इस दिन होगा बड़ा प्रदर्शन, दल-बल के साथ तहसीलों पर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Shailendra Singh

सद्भावना एक्सप्रेस में घुस कर कई यात्रियों का सामान ले उड़े चोर

Rahul