उत्तराखंड

सीएम रावत ने साधा भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना

Harish Rawat सीएम रावत ने साधा भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना

हल्द्वानी। उत्तराखंड में जैसे जैसे चुनावी रंग चढ़ता जा रहा है। अब पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने लगीं हैं। खास तौर पर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। हल्द्वानी के देवलचौड़ में सीएम हरीश रावत ने इसी क्रम में पीएम मोदी पर निशाना साधा और जमकर गरजे।

Harish Rawat

सीएम रावत ने कहा कि भाजपा का चुनावी ऐजेंडा बकवास है। उत्तराखंड में सत्ता पाने के लिए भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले और खुद पीएम मोदी शीर्षासन कर लें तो भी वे भाजपा को सत्ता तक नहीं पहुंचा सकते। भाजपा का देश की जनता को लेकर किया गया वादा ही अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, भाजपा के 2 साल के शासन ने कांग्रेस को अहम हथियार दिए हैं, क्योंकि भाजपा अहने हर मोर्चे पर विफल रही है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा किसी जमाने में भाजपा के लिए खंडूरी जरूरी थे अब तो उनको किनारे कर दिया है। यह जुमलेबाजों की पार्टी राजनीतिक दिवालियापन का शिकार हो गई है। भाजपा खुद पाक साथ नहीं रही है उनसे जनता की चुनी सरकार को दल-बदल कर गिराने का प्रयास किया, उसने केन्द्र सरकार से मिलने वाला बजट रोका जिससे जनता के कार्यक्रम रूक रहे हैं। भाजपा सीबीआई का गलत उपयोग कर राजनीति में गंदगी मचा रही है। ये वो अहम मुद्दे है जो भाजपा ने हमें दिए हैं, इनको लेकर हम चुनाव में जाएंगे।

Related posts

हरिद्वार में अगले साल होगा कुंभ मेले का आयोजन, जानें शाही स्नान का महत्व

Aman Sharma

Ganga Dussehra 2022: गंगा दशहरा पर प्रयागराज व हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं का सैलाब, किया स्नान

Rahul

ले.जन.एएस लांबा, ले.जन.ओपी कौशिक व पूर्व रॉ चीफ श्री आलोक जोशी ने किया किया राज्य स्थापना कार्यक्रम प्रतिभाग

Rani Naqvi