featured देश राज्य

विधायक ने झारखंड में कराई चुंबन प्रतियोगिता, उमड़ी भीड़

kiss विधायक ने झारखंड में कराई चुंबन प्रतियोगिता, उमड़ी भीड़

लिट्टीपाड़ा। भारत में कितनी भी आधुनिकता आ जाए, कुछ चीजों को लेकर भारत में आज भी सतर्कता बरती जाती है, लेकिन लगता है यहां भी अब खुलेपन की बात हो रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ विधायक साईमन मरांडी झारखंड को थाईलैंड बना दिया। लिट्टीपाड़ा में हर आयोजित होने वाले मेले में चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

kiss विधायक ने झारखंड में कराई चुंबन प्रतियोगिता, उमड़ी भीड़

बता दें कि इस चुंबन प्रतियोगिता में विवाहित जोड़ों ने खुलकर एक दूसरे को किस किया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। झारखंड में पहली बार आयोजित ऐसी प्रतियोगिता में 18 जोड़ों ने हिस्सा लिया। इन जोड़ों ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक-दूसरे को किस किया और सबसे ज्यादा वक्त तक किस करने वाले तीन जोड़ों को पुरुस्कार दिया गया है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन कराने वाले विधायक मरांडी ने अपने पैतृक गांव डुमरिया मेले में कराने की वजह भी बताई। मरांडी ने कहा कि आदिवासी प्यार का इजहार करने में कतराते हैं, इसलिए प्रेम और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए ये प्रतियोगिता कराई गई थी।

Related posts

गोंडा में दो सब स्टेशनों की आधारशिला रखने पहुंचे ऊर्जा मंत्री, विपक्ष पर लगाया ये आरोप

Shailendra Singh

शशि थरुर के जमानत याचिका पर फैसला कल आएगा

Breaking News

50 करोड़ लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा,1350 बीमारी शामिल

mohini kushwaha