मनोरंजन

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने राजधानी में किया मेगा रोड शो

manushi chillar

नई दिल्ली। फेमिना मिस वर्ल्ड-2017 मानुषी छिल्लर ने मुंबई के बाद रविवार को राजधानी दिल्ली में मेगा रोड शो किया। इस दौरान मानुषी ने ब्राउन कलर के पारंपरिक परिधान में खुली जीप में हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। वहीं मानुषी की झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। मानुषी का काफिला पारंपरिक तारीके से शहर की सड़कों से होते हुए डीआरडीओ के कैम्पस पहुंचा।

manushi chillar
manushi chillar

बता दें कि मानुषी के पिता डाआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। मूलरूप से हरियाणा की 20 वर्षीय मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद 18 नवम्बर को चाइना के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम किया। 2000 में बालीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब भारत के नाम किया था।

Related posts

ऐश्वर्या पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

kumari ashu

बेटे के बर्थडे पर सोनाली ने शेयर की वीडियो, कहा बहुत-बहुत प्यार करती रहूंगी

mohini kushwaha