मनोरंजन

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत लौटी मानुषी छिल्लर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

manushi chhillar

नई दिल्ली। 17 साल बाद 108 सुंदरियों को हराकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर हाल ही में बीते शनिवार को मानुषी छिल्लर अपने देश भारत लौटी हैं। जब मानुषी की फ्लाइट शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी तो उनके इंतजार में उनके फेंस पहले से ही उनके स्वागत के लिए फूलों की माला लेकर खड़े थे। एयरपोर्ट पर मानुषी का भव्य स्वागत किया गया। मानुषी ने हात हिलाकर फेंन का स्वागत स्वीकार किया। इसी बीच रविवार को भी मानुषा के सम्मान में बड़े पैमाने पर एक समारोह किया जाएगा।

manushi chhillar
manushi chhillar

बता दें कि लंदन में मानुषी के प्रोग्राम में कुछ बदलाव हुए जिसके बाद उन्हें तय कार्यक्रम से चार दिन ही भारत लौटना पड़ा। मानुषी के स्वागत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। जिसपर लोग अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रियाएं और बधाई दें रहे हैं। बता दें कि चीन के सनाया में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेस्किको रही जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैड रही।

वहीं फाइनल राउंड में मानुषी छिल्लर से जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा था मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए। 1966 तक किसी भी एशियन महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीता था। 1966 में रीता फारिया भारत से पहली मिस वर्ल्ड बनीं थीं। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने 1994, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

Related posts

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव को अबतक नहीं आया होश, हालत नाजुक

Nitin Gupta

सलमान जल्दी ही छोड़ सकते हैं अपना ‘आशियाना’

shipra saxena

आंखों में आंसू लेकर ‘EX गर्लफ्रेंड’ की शादी में जमकर नाचे अक्षय कुमार, देखें वीडियो

Shailendra Singh