Breaking News featured उत्तराखंड पर्यटन भारत खबर विशेष

सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम की कवायद बदलेगी सूबे में पर्यटन की दशा

satpal maharaj सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम की कवायद बदलेगी सूबे में पर्यटन की दशा

नई दिल्ली। देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा सरकार सत्ता में आने के पहले ही पर्यटन को उद्योग के तौर पर लाने की बात कही थी। इसी कवायद में सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सूबे के पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम के अथक प्रयास से अब इसे अमलीय जामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। यूं तो उत्तराखंड में पर्यटन का बड़ा तगड़ा अवसर है। हिमालय की गोद में बसा ये राज्य मूलत: पर्यटकों का आज से ही नहीं आदि से बड़ा आकर्षण का केन्द्र रहा है।

samit2 सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम की कवायद बदलेगी सूबे में पर्यटन की दशा

वैसे तो देवभूमि के पास हिन्दू से लेकर सिक्खों तक के विशेष तीर्थ हैं। जहां पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धातु आते हैं। लेकिन अभी तक राज्य में पर्यटन केवल एक विकासहीन विभाग की तरह रहा है। जबकि सूबे में बड़ी तादात में लोग पर्यटन के लिए आते हैं। आने वाले दिनों अब इसी पर्यटन को अब नये कलेवर और तेवर में विकसित करने के लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश के पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में सूबे में पर्यटन के क्षेत्र में बड़े निवेशकों को उत्तराखंड पर्यटन की तरफ लाने के लिए फिक्की के टूरिजम इनवेस्टर समिट 2017 में शामिल हुए।

आपार संभावनाएं है सूबे में पर्यटन की- पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम
इसके पहले सूबे के पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम और संयुक्त निदेशक विवेक सिंह चौहान के साथ भारत खबर ने खासबातचीत की जिसमें उनकी आने वाली योजनाओं के बारे में और पर्यटन को लेकर विस्तत चर्चा की गई। पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं हम अब इस क्षेत्र में विकास को तकनीकि के साथ नई दिशा की ओर ले जा रहे हैं।

minakchi sundram सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम की कवायद बदलेगी सूबे में पर्यटन की दशा

देवभूमि में धार्मिक यात्रा के अलावा साहसिक पर्यटन और प्राकृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इसके साथ ही हम क्षेत्रीय पर्यटन यानी हमारे पहाड़ी इलाके हैं वहां के गांवों को और वहां के पारम्परिक व्यंजनों को भी इस क्षेत्र से जोड़कर एक बड़े प्रयास को लेकर फिक्की के इस समिट में आये हैं। इसके साथ ही हम सूबे के विकास में अब पर्यटन को एक बड़ा भागीदार बनाना चाह रहे हैं।

पर्यटन के जरिए स्वरोजगार को विकसित करना प्राथमिकता- संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक सिंह चौहान
इसके साथ ही संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक सिंह ने कहा कि सूबे के विकास में पर्यटन का एक बड़ा योगदान है। अगर इसे एक व्यवसायिक जामा हमारे प्रयासों से मिलता है तो आने वाले दिनों में सूबे के विकास में ये विभाग मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के साथ सूबे के पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम के विजन को अब यहां पर सफलता पूर्वक इनवेस्टरों के सामने लाना होगा।

pravin singh सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम की कवायद बदलेगी सूबे में पर्यटन की दशा

इसके अलावा प्रदेश में पर्यटन को लेकर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की व्यापक योजनाओं को भी इनवेस्टरों को बताना होगा। इस प्रयास में हमें बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। अगर हम ऐसा कर पाते हैं। तो सूबे में पर्यटन के साथ विकास और रोजगार के बड़े अवसर आने वाले दिनों में होंगे। हमारा मकसद भी है पर्यटन के जरिए स्वरोजगार को विकसित करना ।

Related posts

भारत के इस कदम से दक्षिण एशिया को होगा फायदा, पाकिस्तान रहेगा वंचित

kumari ashu

Rajasthan: युवक के साथ मारपीट कर पेट्रोल छिड़क आग लगाने का प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nitin Gupta

दूध पिलाने वाली माताओं को वर्क फ्रॉम होम

sushil kumar