featured Breaking News देश राज्य

समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना को मिला INS किलटन

INS Kiltan समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना को मिला INS किलटन

नई दिल्ली। समुद्र में अब भारत की ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है। भारतीय नौसेना को रक्षा मंत्री ने आईएनएस किलटन दिया है। इसकी औपचारिकताएं विशाखापत्तनम में पूर्व नेवल कमांड पहुंचकर रक्षा मंत्री निर्मला सीताकनण ने पूरी की हैं। आईएनएस किलटन भारतीय नौसेना को मिलने के बाद भारत की समुद्र में ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई है। यह दुश्मन पर घातक वार करने के लिए काफी अच्छा माना गया है।

INS Kiltan समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना को मिला INS किलटन
INS Kiltan

किलटन को सबसे ज्यादा घातक युद्धपोत कहा जाता है जोकि समुद्र के अंदर पनडुब्बियों को आसानी से ढेर कर सकता है। आईएनएस किलटन का वजन 3500 टन है जोकि 109 मीटर लंबा है। जानकारी के मुताबिक यह आधुनिक हथियार और कई सारे सेंसर से लैस हैं जिसमें चार डीजल इंजन लगे हुए हैं। हेलिकॉप्टर लैंडिंग की सुविधा भी है। यह 45 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकता है। नौसेना को इसे समर्पित करने के बाद भारत की ताकत और भी कई ज्यादा बढ़ गई है। आईएनएस किलटन रासायनिक, परमाणु और जैविक हालात पड़ने पर भी दुश्मनों को ढ़ेर करने में सक्षम है तथा इसमें रॉकेट लॉन्चर भी लगा हुआ है। इसे बनाने में हाई क्लास डीएसआर 249 को प्रयोग में लाया गया है। इस नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय के डिजाइन पर तैयार किया गया है।

Related posts

रायबरेली में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा,फरक्का एक्सप्रेस की 8 बोगियां पटरी से उतरी, 6 की मौत, 35 घायल

rituraj

लखनऊ में बढ़े रसोई गैस के दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत  

Shailendra Singh

वाराणसी: गंगा खतरे के निशान के पर ऊपर, पीएम मोदी ने फोन पर ली जानकारी

Shailendra Singh