देश राज्य

जम्मू-कश्मीर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

jammu kasmir

जम्मू। रात में आसमान में बादलों के छाने के चलते जम्मू कश्मीर के न्यूनतम तापमान में बढोतरी हुई है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री, पहलगाम का 0.1 तथा गुलमर्ग का 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच लेह में दिन का तापमान बढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं जम्मू के अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढोतरी हुई है।

jammu kasmir
jammu kasmir

बता दें कि जम्मू में बीते मंगलवार को जहां तेज़ धूप के चलते तापमान 26.1 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं रात के तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच जम्मू संभाग के कटरा का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी एक डिग्री ज्यादा 13.3, बटोत में 8.8 डिग्री, बनिहाल में 4.6 डिग्री, भद्रवाह में 3.4 डिग्री तथा उधमपुर में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts

NATO के खिलाफ खुलकर सामने आए पुतिन और जिनपिंग, CHINA के साथ RUSSIA तो INDIA के SUPPORT में AMERICA

Rahul

विवेक हत्याकांड: ‘बागी’ सिपाही सर्वेश चौधरी ने एसएसपी को सौंपा अपना इस्तीफा

mahesh yadav

अनंतनाग: सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, पांच जख्मी

Pradeep sharma