Breaking News खेल

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मिल्खा सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

9cca2f52f4cd234a89d98649eed5d8c4 भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मिल्खा सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी ए.जी मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। मिल्खा सिंह का 75 साल की उम्र में चेन्नई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिंह के निधन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उन्होंने 60 के दशक में भारत की तरफ से चार टेस्ट मैच खेले थे।  मिल्खा सिंह के बड़े भाई कृपाल सिंह ने भी भारतीय टीम के लिए अपने समय में 14 टेस्ट मैच खेले थे।

9cca2f52f4cd234a89d98649eed5d8c4 भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मिल्खा सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

आपको बता दें कि साल 1961-62 में एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों भाईयों ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में एक साथ बल्लेबाजी कर मैच की शुरुआत की थी।  बीसीसीआई ने सिंह के निधन पर बयान जारी कर शोक जताया। बीसीसीआई ने कहा कि सिंह ने टीम के लिए चार टेस्ट मैट खेले थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में ही भारत के लिए पर्दापर्ण किया था।

‘चेन्नई में जन्मे मिल्खा सिंह ने मद्रास (वर्तमान में तमिलनाडु) के लिए 88 प्रथम श्रेणी के मैच खेले थे और कुल 4324 बनाए थे। इसमें आठ शतक और 27 अर्धशतक हैं,भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्विटर के जरिए मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया। अपने ट्वीट में बेदी ने कहा कि एक समय पर भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाज मिल्खा सिंह अब नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनपर वाहेगुरु मेहर करे।

Related posts

कानपुर रेल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 130 हुई

shipra saxena

महात्मा गांधी की हत्या की नहीं होगी दोबारा जांच, कोर्ट ने खारिज की याचिका

lucknow bureua

सीजफायर उल्लंघन: केरन में भारी गोलीबारी, 1 जवान शहीद

Pradeep sharma