मनोरंजन

मिशेल ओबामा के साथ काम करेंगी देसी गर्ल

mischell priyanka मिशेल ओबामा के साथ काम करेंगी देसी गर्ल

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनो ना सिर्फ बॉलीवुड में सुर्खियां बटोर रही है बल्कि हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं। हॉलीवुड एक्टर के साथ मंच साझा कर चुकी प्रियंका जल्द ही मिशेल ओबामा के साथ नजर आएंगी। खबर है कि महिलाओं के कल्याण के लिए एक योजना पर वह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रही है।

mischell priyanka मिशेल ओबामा के साथ काम करेंगी देसी गर्ल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिशेल की ओर से प्रियंका को इस योजना में जुड़ने का न्योता मिला है। न्योता को प्रियंका ने स्वीकार लिया है। जल्द ही दोनों मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट पर आगे काम करने की योजना बना सकते हैं।

बता दें कि पिछले साल राष्ट्रपति ओबामा की ओर से व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर में प्रियंका को शामिल होने का न्योता मिला था।

Related posts

बेवसाइट लॉन्चिंग के दौरान छा गए शिल्पा के बेटे विवान

kumari ashu

उद्धव ठाकरे को कंगना रनौत ने वीडियो के जरिए दी खुली चुनौती

Samar Khan

इस अंदाज में दी आइटम गर्ल राखी सावंत ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को शादी की बधाई

Rani Naqvi