Breaking News यूपी राज्य

मेरठ: 56वीं गोवर्धन शोभायात्रा का सुनील भराला ने किया शुभारंभ

sunil bharala मेरठ: 56वीं गोवर्धन शोभायात्रा का सुनील भराला ने किया शुभारंभ

मेरठ। मेरठ के बुढाना गेट मोरी पाड़ा में आयोजित 56वें गोवर्धन शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं सुनील भराला ने फीता काटकर आयोजन की शुरुआत की। आयोजन की शुरुआत करने के बाद भराला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोवर्धन शोभा यात्रा मेरठ के स्वाभिमान के लिए है जोकि 56 सालों से निरंतर चल रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का शुभारंभ मेरठ के बुढाना गेट मोरी पाडा, जत्ती वाडा आदि मोहल्लो के परिवार के युवकों से लेकर बुजुर्ग और अन्य सभी लोग करते है। इस दौरान सभी लोग हुिंदुओं के स्वाभिमान गोवर्धन महाराज के इतिहास को याद करते है।

sunil bharala मेरठ: 56वीं गोवर्धन शोभायात्रा का सुनील भराला ने किया शुभारंभ

भराला ने कहा कि 14 सालों के बाद प्रदेश की 22 करोड़ जनता बहुत खुश है कि योगी सरकार बनने के बाद हिंदुओं के सभी पारम्पारिक त्योहारों का आयोजन बढ़ी ही धूम-धाम से हो रहा है। फिर चाहे वो कावड यात्रा हो, दीपावली हो या फिर जनमाष्टमी। प्रदेश सरकार ने हुिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के लिए जो 146 करोड़ रुपये का बजट पास करके अयोध्या में जो दीपावली मनाई उसने लोगो के समक्ष त्रेता युग को एक बार फिर जीवीत कर दिया। मैं उत्तर प्रदेश की पूरी जनता को दीपावली  के पर्व पर दिल से धन्यवाद देता हूं।

बीजेपी उत्तर प्रदेश के कार्यारिणी सदस्या सुनील भराला ने आगे कहा कि इस आयोजन समिती ने गोवर्धन की शोभा यात्रा के लिए जो झांकी बनाई है वो बहुत बेहतरीन है। बता दें कि इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री कमल दत्त शर्मा और दीपक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं भराला ने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति हनी वशिष्ट, प्रतीक शर्मा, मनीष  मुद्गल, सौरभा शर्मा, अंकित शर्मा, पुलिस के अधिकारियों और आयोजन की व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को दिल से बधाई दी।

 

 

 

Related posts

सुपरटेक टॉवर निर्माण में बिल्डर ने 7000 वर्ग मीटर जमीन पर किया अवैध कब्जा, जाने कैसे हुआ खुलासा

Neetu Rajbhar

शिक्षक ने मासूम छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास

Pradeep sharma

पाक ने फिर की गोलाबारी, बीएसएफ हेड कॉन्सटेबल सुशील कुमार शहीद

shipra saxena