September 8, 2024 5:55 am
Breaking News देश धर्म राज्य

पैदल यात्रियों के लिए मणिमहेश यात्रा का हुआ आगाज, अमरनाथ जैसी पवित्र है यह यात्रा

manimahesh yatra himachal पैदल यात्रियों के लिए मणिमहेश यात्रा का हुआ आगाज, अमरनाथ जैसी पवित्र है यह यात्रा

चंबा। हाल ही में हिमाचल में भारी बारिश के चलते हिस्खलन हो गया था जिसके बाद से पुल, सड़कें और तमाम रास्तों की बदहाली के बाद से यातायात ठप हो गया था और वहां पर किसी भी प्रकार के वाहनों और यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं थी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा का अब आगाज कर दिया है और यह यात्रा पैदल यात्रियों के लिए शुरु हुई है। पैदल यात्रियों के लिए मार्ग बहाल करने से हजारों श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। रविवार देर रात पुलिया बहने से प्रशासन को दूसरी बार मणिमहेश यात्रा पर रोक लगानी पड़ी। मार्ग के बंद होने से करीब 1100 वाहन सड़क के दोनों तरफ अभी भी फंसे हुए हैं।

 क्या है मणिमहेश यात्रा?

बाबा बफार्नी की तरह ही मणिमहेश जी की मान्यता है। कहते हैं कि यहां पर बाबा भाले मणि के रूप में होते हैं और यहां दर्शन करने जीवन को सफल माना जाता है। धौलाधार, पांगी और जांस्कर पर्वत शृंखलाओं से घिरा यह कैलाश पर्वत मणिमहेश कैलाश के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ये यात्रा 24 अगस्त से शुरू हुई है।

कहते हैं कि भगवान शिव इन्ही पहाड़ियों के बीच रहते हैं और यहीं तपस्या में लीन हैं। पहाड़ी के रहस्यमई होने के बारे में कई प्रकार की कहानी है। कहते हैं 13 हजार 5 सौ फिट की ऊंचाई पर किसी प्राकृतिक झील का होना दैवीय शक्ति का प्रमाण है।

Related posts

पढ़े सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें सिर्फ भारत खबर पर, CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

Rani Naqvi

बलूचिस्तान पर बांग्लादेश के बाद मोदी को मिला अफगानिस्तान का साथ

bharatkhabar

सीएम रावत से बागेश्वर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने की शिष्टाचार भेंट

Rani Naqvi